फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Robert Vadra writes post on Facebook, I’ll be used for political gains.

विरोधियों पर बरसे वाड्रा, 'सियासी फायदे के लिए बनाया जा रहा निशाना'

Thu, 30 Jun 2016 02:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 02:26 PM IST
विज्ञापन
Robert Vadra writes post on Facebook, I’ll be used for political gains.
- फोटो : facebook
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने अपने आलोचकों पर हमला बोला है। उनके मुताबिक, कुछ विरोधी पार्टियां सियासी फायदे के लिए उनका इस्तेमाल कर रही हैं।
विज्ञापन


वाड्रा ने अपने फेसबुक वॉल पर अपना पक्ष रखा। उन्होंने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं।

बता दें कि हाल ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान के बीकानेर में जमीन घोटाले में उनके शामिल होने के आरोपों को लेकर नोटिस जारी किया था। इस मुद्दे पर वाड्रा ने लिखा कि ये मामला एक दशक पुराना है, लेकिन कोई भी सरकार अब तक उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं पेश कर सकी।
विज्ञापन


वाड्रा ने कहा कि सरकारें करीब एक दशक से मुझ पर ऐसे निराधार आरोप लगाती रही हैं, लेकिन वह इस मामले को लेकर कोई सबूत नहीं दे सके और न ही आरोपों को साबित कर सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर छलका वाड्रा का दर्द

Robert Vadra writes post on Facebook, I’ll be used for political gains.
रॉबर्ट वाड्रा ने आगे कहा कि हमेशा मेरा इस्तेमाल राजनैतिक फायदे के लिए किया गया, मैं जानता हूं...लेकिन मैं हमेशा अपना सिर ऊंचा करके चलता हूं। सच कहूं कि मेरे खिलाफ हमेशा से गलत आरोप मढ़े गए और जल्द ही धारणा गलत साबित होगी।

रॉबर्ट वाड्रा का बयान ऐसे समय में सामने आया जब गुड़गांव जमीन सौदा मामले को लेकर गठित जस्टिस एस.एन. धींगरा आयोग की जांच पूरी हो चुकी है, इस मामले में रियलिटी कंपनी डीएलएफ और वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटेलिटी का नाम शामिल है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 2014 के आम चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान वाड्रा के इस जमीन सौदे को लेकर जमकर निशाना साधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed