फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Robert Vadra Writes On Facebook says My Best wishes with priyanka gandhi

वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा- प्रियंका को भारत के लोगों को सौंपता हूं, कृपया उन्हें सुरक्षित रखें

Mon, 11 Feb 2019 02:33 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनिल पांडेय Updated Mon, 11 Feb 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Robert Vadra Writes On Facebook says My Best wishes with priyanka gandhi
रॉबर्ट वाड्रा - फोटो : Facebook

कांग्रेस महासचिव और पूर्वी यूपी की प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा आज से चार दिनों के दौरे पर लखनऊ में हैं। प्रियंका लखनऊ में रोड शो कर रही हैं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं। इस बीच, प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट में एक पोस्ट लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन


वाड्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, 'आपको उत्तर प्रदेश में काम करने और भारत के लोगों की सेवा करने की नई यात्रा पर, मेरी ओर से शुभकामनाएं। आप मेरी सबसे अच्छी दोस्त एक आदर्श पत्नी और हमारे बच्चों के लिए सबसे अच्छी मां हैं। वहां बहुत ही संवेदनशील और भ्रष्ट राजनीतिक माहौल है... लेकिन मुझे मालूम है, लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है और अब हम उन्हें (प्रियंका को) भारत के लोगों को सौंपते हैं। कृपया उन्हें सुरक्षित रखें।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ, रॉबर्ट वाड्रा और उनकी मां मौरीन वाड्रा जयपुर पहुंचे हैं। बीकानेर में उनसे जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की जानी है।


उल्लेखनीय है कि इससे पहले उन्होंने रविवार को भी अपने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर कहा था कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। वाड्रा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, 'सुप्रभात। मैं पूरे देश के अपने उन सभी दोस्तों और परिचितों को धन्यवाद कहना चाहता हूं जो इस समय मेरे साथ हैं। मैं ठीक हूं। किसी भी चीज से निपटने के लिए अनुशासित और अच्छा हूं। जिसमें मुझे डाला जा रहा है। सच्चाई की हमेशा जीत होती है। आप सभी को रविवार को एक सुखी रविवार और एक स्वस्थ हफ्ते की बधाई।'

बता दें कि वाड्रा से शनिवार के अलावा छह और सात फरवरी को पूछताछ की गई थी। उनसे पहली बार करीब साढ़े पांच घंटे और दूसरी बार करीब नौ घंटे तक पूछताछ की गई थी। माना जा रहा है कि पिछली बार पूछताछ के दौरान वाड्रा का ‘सामना’ उन दस्तावेजों से कराया गया जो एजेंसी ने मामले की जांच के दौरान हासिल या जब्त किये हैं। उनमें फरार रक्षा डीलर संजय भंडारी से जुड़े दस्तावेज भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed