फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Robert Vadra is getting offers to contest elections from many places

राबर्ट वाड्रा के पास कई जगहों से आ रहा है चुनाव लड़ने का ऑफर

Fri, 08 Mar 2019 12:01 PM IST
अनिल पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अनिल पांडेय Updated Fri, 08 Mar 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
Robert Vadra is getting offers to contest elections from many places

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के दामाद और कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बुधवार शाम को उन्होंने कहा, कई जगह से लोगों के निवेदन आ रहे हैं कि मैं उनके यहां से चुनाव लड़ूं। मैं सही समय पर फैसला लूंगा। बता दें कि राबर्ट वाड्रा को लेकर कई दिनों से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वे किसी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय के मामले में लगातार पेशी भुगत रहे वाड्रा का कहना है कि ईडी जहां भी पूछताछ के लिए बुलाएगी, मैं वहां पर जाउंगा। मैं देश में ही रहता हूं। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। आखिर में सच की जीत होगी। उन्होंने कहा, ये मामले तो पांच साल से चल रहे हैं, लेकिन चुनाव के वक्त मुझ पर ज्यादा ही दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


मीडिया के साथ बातचीत में वाड्रा ने कहा, वे बदलाव के लिए राजनीति में आ सकते हैं। पिछले दिनों मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र में उनके नाम के पोस्टर भी लग गए थे, हालांकि शाम होते होते वे पोस्टर उतार लिए गए थे। वाड्रा इससे पहले भी इशारा कर चुके हैं कि वे राजनीति में आना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed