{"_id":"5e1763fa8ebc3e881a4765fe","slug":"robbery-in-gold-loan-branch-in-wapi-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद लुटेरों ने गुजरात में गोल्ड लोन की शाखा से करोड़ों का सोना लूटा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हथियारबंद लुटेरों ने गुजरात में गोल्ड लोन की शाखा से करोड़ों का सोना लूटा
Thu, 09 Jan 2020 11:03 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वापी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वापी
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
गुजरात में करोड़ों का सोना लूटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के वलसाड जिले में बृहस्पतिवार को हथियारबंद लुटेरों ने आईआईएफएल की एक शाखा से करोड़ों रुपये के सोने और अन्य कीमती सामान लूट लिए। लूटपाट की यह घटना औद्योगिक शहर वापी में आईआईएफएल की एक गोल्ड लोन शाखा में हुई। यह फर्म सोने बदले कर्ज देती है।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि लुटेरे लगभग 7 करोड़ रुपये के सोने के आभूषणों वाले 1,000 पैकेट लेकर भाग गए। पुलिस ने कहा कि करीब आधा दर्जन की संख्या में नकाबपोश लुटेरों ने वापी-सिलवासा मार्ग पर स्थित आईआईएफएल की गोल्ड लोन शाखा में घुसकर कर्मचारियों को बंदूक के बल पर डराया-धमकाया।
उन्होंने कहा लुटेरों ने आठ कर्मचारियों के हाथ बांधकर उनके मुंह पर टेप चिपका दिया जिससे वे किसी भी तरह का विरोध नहीं कर पाएं। पुलिस ने कहा कि लुटेरों ने कर्मचारियों से ली गई चाबियों का इस्तेमाल कर लॉकर खोले और लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
जिले के एसपी सुनील जोशी ने कहा कि लुटेरों ने एक आईआईएफएल गोल्ड लोन शाखा के कर्मचारियों को डरा धमकाकर सोने और अन्य कीमती सामान लूट लिया। लूटे गए सोने का कुल मूल्य का पता लगाना अभी बाकी है। आगे की जांच जारी है।