{"_id":"6171a72cfddc2a67d8085125","slug":"robbers-loot-rs-1-8-cr-in-cash-gold-from-bom-branch-in-pune-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bank robbery: पुणे में दिनदहाड़े बैंक डकैती, डेढ़ करोड़ के गहने और 33 लाख कैश लूटा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bank robbery: पुणे में दिनदहाड़े बैंक डकैती, डेढ़ करोड़ के गहने और 33 लाख कैश लूटा
Thu, 21 Oct 2021 11:15 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:15 PM IST
सार
लुटेरे नकद और गहने लूटकर एक एसयूवी में भाग गए। ये पूरी घटना चार या पांच मिनट में हुई।
विज्ञापन
कैश लूटकर भागे लुटेरे
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुणे में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एक शाखा से गुरुवार को दिनदहाड़े पांच हथियारबंद लुटेरों ने 1.80 करोड़ रुपये नकद और सोने के गहने लूट लिए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शिरूर तहसील के पिंपरखेड़ में हुई।
विज्ञापन
पांच लुटेरों ने दिया अंजाम
पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक अभिनव देशमुख ने कहा कि दोपहर करीब 1.30 बजे जब बैंक में कुछ ही ग्राहक थे, मास्क पहने चार लुटेरे बैंक में घुस गए। इनमें से एक बाहर ही पहरा दे रहा था। उन्होंने बैंक मैनेजर और कैशियर को बंदूकों से धमकाया और लॉकरों से नकदी और सोने के गहने सौंपने को कहा।
विज्ञापन
चार से पांच मिनट में दिया अंजाम
एसपी ने कहा कि चूंकि सभी लुटेरे बंदूक लिए हुए थे, मैनेजर और कैशियर ने जैसा कहा था वैसा ही किया। लुटेरे 1.50 करोड़ रुपये के सोने के गहने और 33 लाख रुपये नकद लूटकर एक एसयूवी में भाग गए। देशमुख ने कहा कि पूरी घटना चार या पांच मिनट में हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिंपराखेड़ एक सुदूर गांव है, इसलिए लुटेरों ने वहां हमला करने का फैसला किया होगा। उन्होंने पहले भी रेकी की होगी। एसपी ने कहा कि वहां कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था क्योंकि यह एक छोटी शाखा है। इसमें एक सुरक्षा अलार्म सिस्टम है लेकिन मैनेजर या कैशियर ने इसे नहीं दबाया क्योंकि वे डर गए थे।