फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   road transport ministry released data about Road accidents happen in last 6 year

सड़क दुर्घटना में जान जाने का खतरा बढ़ा, 2011 के मुकाबले 2016 में मरने वालों की बढ़ी तादात

Sat, 24 Mar 2018 09:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Mar 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
road transport ministry released data about Road accidents happen in last 6 year

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक पहले की तुलना में अब सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा जानलेवा साबित हो रही है। ट्रैफिक इतना अधिक बढ़ गया है कि इसकी वजह से रोजाना लगभग 400 लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं। यह आंकड़ा सड़क परिवहन मंत्रालय की रिपोर्ट की ओर से जारी किया गया है। सरकार के लिए चिंता की बात है कि साल 2015 के मुकाबले 2016 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या तो घटी है लेकिन इन हादसों में मरने वालों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


बता दें कि मंत्रालय रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015 में 5 लाख एक हजार 423 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक लाख 46 हजार 133 लोगों की जान गई। वहीं 2016 में चार लाख 80 हजार 652 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक लाख 50 हजार 785 लोगों की जान गई। यानी की 2015 की तुलना में 2016 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में चार फीसदी की कमी तो आई लेकिन मरने वालों के आंकड़े में तीन फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


पिछले 6 सालों (2011 से 2016) के बीच हुई सड़क दुर्घटनाओं का विवरण- (लाख में)

वर्ष      सड़क दुर्घटनाएं  हादसों में हुई मौतें
2011     497686       142485
2012     490383       138285    
2013     486476       137572
2014     489400       139671
2015     501423       146133
2016     480652       150785

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed