फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Siwan Bihar Accident News: Road Accident In Siwan,Bihar One Killed 4 Injured, Villagers Looted Injured

Bihar Accident: हादसे के बाद सड़क पर कराह रहे थे घायल, ग्रामीण आए और लूटकर चले गए, लाश को भी नहीं छोड़ा

Tue, 08 Dec 2020 05:15 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनिल पांडेय Updated Tue, 08 Dec 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Siwan Bihar Accident News: Road Accident In Siwan,Bihar One Killed 4 Injured, Villagers Looted Injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
बिहार में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सड़क के तरफ लाश पड़ी थी, वहीं दूसरी ओर घायल दर्द से कराह रहे थे, लेकिन गांव के लोग मदद करने के बजाय लूटपाट कर रहे थे। यह घटना सीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंतोपोखर की है। यहां सड़क हादसे में कमांडर जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सड़क हादसा देख मौके पर गांव के लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने हादसे में घायल लोगों को मदद करने के बजाय उनके साथ जमकर लूटपाट की और घायलों का आधे से ज्यादा सामान लेकर आस-पास के गांव में भाग गए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन जा रहा था परिवार 

मैड़वा थाने क्षेत्र के फुलवारिया गांव के एक परिवार के 11 लोग मुंबई जाने के लिए सीवान रेलवे स्टेशन जा रहे थे। जीप में सवार लोगों का कहना है कि रास्ते में उनकी जीप के आगे और पीछे एक ट्रक था। ट्रक वाला जानबूझकर पीछे से साइड के लिए दबाव बना रहा था। इसी बीच जीप साइड देने के दौरान गड्ढे में गिर गई। इस हादसे में पंचदेव सिंह की मौत हो गई और कई लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

यह कैसी इंसानियत?

इस घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार की मदद करने के बजाय उनके साथ लूटपाट की। घटनास्थल के पास के गांव वाले पीड़ित परिवार के आधे से ज्यादा सामान लूटकर भाग गए। इस हादसे में पिंकी कुमारी, छोटे लाल, बृजकिशोर सिंह शामिल हैं। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और  शव को अपने कब्जे में लिया। साथ हादसे में घायल लोगों को सदर अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा पुलिस ने लूटपाट करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया। दुर्घटना में घायल लोगों में से एक को पटना रेफर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed