फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   road accident in Manipur two school buses overturned death of 15 students

Manipur Road Accident: मणिपुर में दो स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, नौ छात्रों की मौत, 40 के जख्मी होने की खबर

Wed, 21 Dec 2022 09:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 21 Dec 2022 09:24 PM IST
सार

थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र दो बसों में नोनी जिले के खौपुम के वार्षिक स्कूल अध्ययन दौरे पर गए। जिस बस में छात्राएं सफर कर रही थीं, चालक के नियंत्रण खो देने के बाद वह पलट गई।

विज्ञापन
road accident in Manipur two school buses overturned death of 15 students
मणिपुर CM एन. बीरेन सिंह ने घायल हुए छात्रों का हालचाल जाना। - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को दो स्कूल बस के पलट जाने से नौ छात्रों की मौत हो गई। इस दौरान 40 अन्य घायल भी हुए हैं। दुर्घटना राज्य की राजधानी इंफाल से करीब 55 किलोमीटर दूर पहाड़ी जिले के लोंगसाई इलाके के पास ओल्ड कछार रोड पर हुई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, थम्बलनू हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र दो बसों में नोनी जिले के खौपुम के वार्षिक स्कूल अध्ययन दौरे पर गए। जिस बस में छात्राएं सफर कर रही थीं, चालक के नियंत्रण खो देने के बाद वह पलट गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर संभव मदद और सहायता प्रदान की जाएगी। मृतक छात्रों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि आज ओल्ड कछार रोड पर स्कूली बच्चों को ले जा रही एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। एसडीआरएफ, मेडिकल टीम और विधायक बचाव अभियान के समन्वय के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बस में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। घायल छात्रों को इलाज के लिए राज्य की राजधानी ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने कही यह बात
इस बीच मणिपुर सरकार के शिक्षा निदेशालय ने कहा कि सुबह के कोहरे-धुंध के कारण स्कूल बस दुर्घटना के मद्देनजर, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए स्कूलों को 10 जनवरी 2023 तक भ्रमण नहीं करना चाहिए।

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख
राष्ट्रपति मुर्मू ने मणिपुर स्कूल बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने कहा कि बहुमूल्य युवा जीवन की हानि दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।


पीएम ने किया मुआवजे का एलान
मणिपुर स्कूल बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed