फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RMP leader KS Hariharan house attacked with explosives amid remarks against CPM leader-actress

Kerala: आरएमपी नेता केएस हरिहरन के घर पर विस्फोटक से हमला, अभिनेत्री के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी

Sun, 12 May 2024 11:13 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 12 May 2024 11:13 PM IST
सार

हरिहरन ने बताया कि रविवार रात करीब सवा आठ बजे बाइक पर आए हमलावरों ने कुछ विस्फोटक फेंके। उन्होंने गेट के पास से आग देखी और फिर धमाके की आवाज सुनी। इसके बाद ही हमलावर वहां से भाग गए।

विज्ञापन
RMP leader KS Hariharan house attacked with explosives amid remarks against CPM leader-actress
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल में आरएमपी नेता केएस हरिहरन के घर पर कथित तौर पर हमला हो गया। हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी। हरिहरन ने वरिष्ठ सीपीएम नेता केके शैलजा और प्रमुख फिल्म अभिनेत्री मंजू वारियर के खिलाफ एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिससे विवाद पैदा हो गया। 

विज्ञापन

हरिहरन ने बताया कि रविवार रात करीब सवा आठ बजे बाइक पर आए हमलावरों ने कुछ विस्फोटक फेंके। उन्होंने गेट के पास से आग देखी और फिर धमाके की आवाज सुनी। इसके बाद ही हमलावर वहां से भाग गए। गनीमत यह है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही किसी नुकसान की सूचना है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
आरएमपी नेता हरिहरन ने शनिवार रात को वडकारा में एक कार्यक्रम को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने दोनों महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने किया था। यह कार्यक्रम सत्तारूढ़ एलडीएफ के आरोपों के जवाब में आयोजित किया गया था। एलडीएफ ने यूडीएफ कार्यकर्ताओं पर शैलजा का एक वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी हंगामा खड़ा हुआ
उनकी खुद की पार्टी और पार्टी के आलाकमान ने खुले तौर पर उनकी आलोचना की। पार्टी ने कहा कि हरिहरन को किसी भी महिला के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। बाद में हरिहरन ने फेसबुक पर अपनी टिप्पणी के लिए खेद व्यक्त किया। साथ ही कहा कि जानबूझकर महिलाओं का अपमान नहीं किया था, बस गलती से जुबान फिसल गई थी। 

पार्टी ने झाड़ा पलड़ा
विभिन्न मुद्दों पर महिलाओं के मुद्दे की पुरजोर वकालत करने वाली रीमा ने रविवार को कहा कि पार्टी किसी के द्वारा की गई इस तरह की टिप्पणी का समर्थन नहीं करेगी। उन्होंने कहा, 'यह एक व्यक्ति द्वारा की गई टिप्पणी थी और इसके लिए पूरी पार्टी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।' विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने भी कहा कि यूडीएफ हरिहरन के विवादास्पद बयान का समर्थन नहीं करता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेताओं को सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान बोलते समय हमेशा दूसरों के लिए एक उदाहरण पेश करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed