फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RJD leader's son manish kumar arrested in rape case

बच्ची से दुष्कर्म मामले में राजद नेता का बेटा गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था

Sun, 26 Nov 2017 06:28 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Nov 2017 06:28 AM IST
विज्ञापन
RJD leader's son manish kumar arrested in rape case

बिहार के राजद नेता के बेटे को राजधानी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना इलाके में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मनीष कुमार पांडेय ने दुष्कर्म कर बच्ची के शरीर को कई जगह दांतों से भी काटा।

विज्ञापन


इससे बच्ची सदमे में चली गई और परिजनों को कुछ नहीं बता सकी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पश्चिमी चंपारण जाकर 20 नवंबर को शादी भी कर ली और नेपाल भागने की फिराक में था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अमर कॉलोनी के ईस्ट ऑफ कैलाश में रहने वाली प्रिया (बदला हुआ नाम) ने 20 नवंबर को शिकायत दी कि पड़ोसी युवक ने 17 नवंबर को उनकी बेटी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम को जब ब्लीडिंग होने लगी तब परिजनों को इसका पता लगा। पॉक्सो, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह की देखरेख में एसआई मनोज कुमार आदि की टीम ने जांच शुरू की।

इसमें पता लगा कि आरोपी ऑटो चालक मनीष गायब है। वह पीड़िता की ही बिल्डिंग में किराये पर रहता था। इसी कारण बच्ची उससे घुल-मिल गई थी। पुलिस ने आरोपी को पश्चिमी चंपारण स्थित घर से 23 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया है।


पिता ने ही पकड़वाया
आरोपी ने बताया कि उसने शराब के नशे में बच्ची से दुष्कर्म किया था। पुलिस के अनुसार, मनीष के पिता शत्रुघ्न पांडेय व भाई बिहार में राजद के नेता हैं। पिता वहां के प्रधान हैं। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी में उसके पिता और भाई ने पुलिस की सहायता की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed