फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ripudaman Malik turned back after admitting his involvement in the Kanishk plane blast

Ripudaman Singh: कनिष्क विमान धमाके में लिप्तता कुबूलने के बाद मुकर गया था रिपुदमन मलिक

Sat, 16 Jul 2022 05:30 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 16 Jul 2022 05:30 AM IST
सार

वह कई ऐसी गतिविधियों में शामिल था, जिनके चलते उसकी कई लोगों से प्रतिद्वंद्विता थी। मलिक को 329 लोगों की जान लेने वाले कनिष्क ब्लास्ट केस से 2005 में बरी किया गया था।

विज्ञापन
Ripudaman Malik turned back after admitting his involvement in the Kanishk plane blast
रिपुदमन सिंह मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एयर इंडिया के कनिष्क विमान में 1985 में हुए धमाके की जांच के प्रभारी तत्कालीन आरसीएमपी डिप्टी कमिश्नर गैरी बास के मुताबिक, एक बार तो रिपुदमन सिंह मलिक ने विमान धमाके में अपनी लिप्तता कुबूल कर ली थी लेकिन बाद में वह मुकर गया। जांच में उन्होंने पाया कि उसने अपने कई शत्रु बना लिए थे।
विज्ञापन


वह कई ऐसी गतिविधियों में शामिल था, जिनके चलते उसकी कई लोगों से प्रतिद्वंद्विता थी। मलिक को 329 लोगों की जान लेने वाले कनिष्क ब्लास्ट केस से 2005 में बरी किया गया। बास बताते हैं, उन्होंने तब मलिक से 7 घंटे लगातार पूछताछ की। इस दौरान मलिक का बर्ताव उजड्ड जैसा था। उसने पगड़ी उतारी और मेज पर पैर रखकर बैठ गया।
विज्ञापन


हाल ही में मलिक भारत गया, मोदी की नीतियों का समर्थन भी किया
हत्याकांड की जांच के दौरान ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर उज्जवल दोसांझ ने कहा, मलिक हाल में भारत गया, जहां उसने पीएम नरेंद्र मोदी तथा उनकी नीतियों के पक्ष में एक पत्र लिखा। उसने मोदी सरकार के सिखों के लिए उठाए गए कदमों पर आभार भी जताया था। ऐसे में हत्याकांड की जांच इस पर भी चल रही है कि कहीं उसके विरोधियों ने तो कांड नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • 329 की हुई थी मौत:1985 में एयर इंडिया विमान में आयरलैंड के आसमान में हुए धमाके में 24 भारतीयों समेत 329 लोग मारे गए थे।
  • मलिक के बेटे जसप्रीत मलिक के सोशल मीडिया पर लिखा, मैं दुआ करता हूं कि आज की   इस वारदात का उससे कोई लेनादेना ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed