#RIPAmma: राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता के निधन पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि देश ने लाखों लोगों की चहेती एक शख्सियत को खो दिया है।
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि जयललिता एक मशहूर जनप्रतिनिधि थीं। वह करिश्माई व्यक्तित्व वाली नेता थीं और तमिलनाडु में उनका काफी प्रभाव था।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जयललिता के निधन से वह स्तब्ध और दुखी हैं। वह मशहूर, साहसी, कुशल और करिश्माई नेता थीं।
गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि वह जयललिता के जाने से बेहद दुखी हैं। उनके निधन से भारतीय राजनीति में गहरी शून्यता आ गई है।
वहीं चंद्रबाबू नायडू ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह उनकी बहुत पुरानी दोस्त थीं और एक ऐसी शख्सियत थीं जिन्हें हर कोई प्यार करता था।
जयललिता के निधन के बाद तमिलनाडु समेत देश भर में शोक की लहर है। सूबे में अम्मा समर्थकों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश भर के नेताओं ने जयललिता को श्रद्धांजलि दी।
पीएम मोदी ने कहा कि जयललिता के जाने भारतीय राजनीति एक ऐसा शून्य बन गया है, जिसे शायद कोई भर पाएगा। उनके निधन से दुखी हूं। उनका जनता और उनके सुख-दुख से जुड़ाव देखते ही बनता था। वे गरीबों, महिलाओं और वंचितों के लिए हमेशा प्रेरणाश्रोत रहेंगी।
Deeply saddened at the passing away of Selvi #Jayalalithaa. Her demise has left a huge void in Indian politics: PM Modi
— ANI (@ANI_news) December 5, 2016
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि जयललिता ने पूरे जीवन अदम्य भावना का परिचय दिया, जिसके बल पर बीमारी के दौरान भी अंत समय तक लड़ती रहीं।
उनके जाने से बेहद दुखी हूं।
She lived her entire life with same indomitable spirit with which she battled her illness: Sonia Gandhi #jayalalithaa
— ANI (@ANI_news) December 5, 2016
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने जयललिता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमने एक महान नेता खो दिया है। महिलाएं, किसान, मधुआरे और हाशिये पर रखे लोग जयललिता की आंखों से ख्वाब पूरा होते हुए देखते थे। हम जयललिता को बहुत याद करेंगे।
We lost a great leader today.Women,farmers,fishermen &the marginalised dreamt through her eyes.We will miss #Jayalalithaa ji: Rahul Gandhi
— ANI (@ANI_news) December 5, 2016
कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि जयललिता लोगों की नब्ज जानती थी। उनके जाने से एक बड़ी जगह खाली हुई है।
She had tremendous ability to understand pulse of the people, has left a vacuum: Renuka Choudhary,Congress #jayalalithaa pic.twitter.com/R17bR0qmp5
— ANI (@ANI_news) December 5, 2016
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जयललिता के निधन पर बहुत दुखी हूं। वे समाज के कमजोर तबके की एक शक्तिशाली आवाज थीं।
Deeply saddened to learn of demise of Tamil Nadu CM,Selvi #Jayalalithaa. She was a powerful voice for the weaker sections of the society: HM
— ANI (@ANI_news) December 5, 2016