फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rijiju comment on ramjas college violance, Who's polluting this young girl's mind?

गुरमेहर बोली- मेरे पिता को पाक ने नहीं मारा, रिजिजू बोले: किसी ने उसका दिमाग खराब किया

Mon, 27 Feb 2017 09:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
Rijiju comment on ramjas college violance, Who's polluting this young girl's mind?

एबीवीपी के खिलाफ तल्ख तेवर अख्तियार करने वाली रामजस कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने ट्रोल किया है। कारगिल के शहीद की बेटी को लेकर रिजिजू ने ट्वीट किया है कि "इस स्टूडेंट का दिमाग किसने खराब किया है"।

विज्ञापन


रिजिजू बोले राष्ट्रीयता को परिभाषित नहीं किया जा सकता है। जिसने भी अफजल गुरु और आतंकियों की तरह देश बांटने की कोशिश की उन्हें देश विरोधी ही माना जाएगा।
विज्ञापन


रिजिजू ने ट्वीट के जरिए कहा कि हर किसी को अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन इस लड़की ने कहा कि पाकिस्तान ने उसके पिता को नहीं मारा बल्कि जंग ने मारा, इसलिए युद्ध से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजादी का मतलब ये नहीं कि देशविरोधी नारे लगाए जाएं

Rijiju comment on ramjas college violance, Who's polluting this young girl's mind?

रिजिजू ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अंग्रेजों ने हम पर राज किया। लुटेरों ने राजाओं को हराया। ये जयचंदों की वजह से हुआ। रिजिजू के ट्वीट का हमला लगातार चलता रहा। रिजिजू ने एक अन्य ट्वीट के जरिए कहा कि कुछ छात्र अभिव्यक्ति की आजादी की आढ़ में भारत को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब ये नहीं है कि यूनिवर्सिटी कैंपसों में देशविरोधी नारे लगाए जाएं।



कुछ लोगों को लगता है कि उन्हें भारत में आजादी की जरूरत है। ऐसे लोगों को भारत में छिपना नहीं चाहिए बल्कि पड़ोसी देशों में होने वाली प्रताड़ना का सामना करना चाहिए।

मेरा दिमाग किसी ने डायवर्ट नहीं किया
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू के बयान का जवाब देते हुए गुरमेहर कौर ने कहा कि मेरा दिमाग किसी ने डायवर्ट नहीं किया है। वहीं उन्होंने कहा कि मैं देशद्रोही नहीं और मुझे किसी को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने की जरूरत नहीं है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed