फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rift between bjp shivsena over amrita fadnavis political comments on shiv sena

अमृता फडणवीस की टिप्पणियों को लेकर शिवसेना-भाजपा के बीच बढ़ता जा रहा है विवाद

Thu, 27 Feb 2020 10:47 PM IST
Amit Mandal सुरेंद्र मिश्र, मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
सुरेंद्र मिश्र, मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Thu, 27 Feb 2020 10:47 PM IST
सार

'शिवसेना ने चूड़ियां पहन रखी हैं' पर बढ़ा सियासी विवाद
अमृता फडणवीस की राजनीतिक टिप्पणियों पर लगाम लगाए संघ
विदर्भ के शिवसेना नेता किशोर तिवारी ने लिखा संघ को पत्र 
 

विज्ञापन
rift between bjp shivsena over amrita fadnavis political comments on shiv sena
Amruta Fadnavis - फोटो : Twitter

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस की राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर शिवसेना-भाजपा के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर आरएसएस के कार्यकर्ता और शिवसेना नेता किशोर तिवारी ने संघ के सहकार्यवाह भैय्याजी जोशी को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने मांग की है कि अमृता फडणवीस पर लगाम लगाया जाए।

विज्ञापन


भैय्याजी जोशी को लिखे पत्र में तिवारी ने कहा है कि फडणवीस और अमृता फडणवीस दोनों ने ही शिवसेना के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इससे हिंदुत्व की पैरोकार पार्टियों में द्वेष बढ़ रहा है और दोनों दलों के बीच विवाद की खाई गहरी होती जा रही है। विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सरकार नहीं बनने के पीछे भी यही कारण है। फडणवीस का आत्मविश्वास उन्हें ले डूबा। वहीं, राजनीतिक मामलों में अमृता फडणवीस का ट्वीट अशोभनीय है। यदि अमृता की सक्रियता इसी तरह बनी रही तो साल 2024 के चुनाव में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


क्या है पत्र में

आरएसएस को लिखे गए पत्र में किशोर तिवारी ने कहा है कि गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की पत्नी कभी किसी पर राजनीतिक टिप्पणी नहीं करती। सीता ने भी रावण को गाली दी हो, ऐसा कहीं उल्लेख नहीं मिलता। रावण के खिलाफ जो कुछ भी किया, वह भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पठान के बयान पर फडणवीस ने शिवसेना पर की थी टिप्पणी

हाल के घटनाक्रम में शिवसेना और बीजेपी के बीच वारिस पठान के बयान से जुड़ा है। पठान के 100 करोड़ पर 15 करोड़ भारी वाले बयान के बाद फडणवीस ने शिवसेना को घेरा था। उन्होंने कहा था कि कुछ वारिस या लावारिस उठते हैं और कहते हैं कि 100 करोड़ पर 15 करोड़ भारी है। इस मुद्दे पर शिवसेना ने चूड़ियां पहन रखी होंगी, लेकिन भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। इसके बाद आदित्य ठाकरे ने इस पर पलटवार करते हुए कहा था कि चूड़ियां शक्तिशाली महिलाएं पहनती हैं। फडणवीस इस बयान पर माफी मांगे।


अमृता ने आदित्य को दिया था करारा जवाब

पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के ट्वीट के बाद अमृता भी इस मामले में कूद पड़ी। उन्होंने ट्वीट किया कि 'कुकून के अंदर रहने वाला कीड़ा कभी जिंदगी की भाषा नहीं समझेगा। उसे हमेशा उसके आराम के लिए पूर्वजों की तैयार की गई रेशम के अंदर रहना होता है। मुझे आपके संघर्षों पर गर्व है देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र बीजेपी के हर मेहनती सदस्य पर।' अमृता के इस बयान के बाद बृहस्पतिवार को राज्यभर में शिवसेना की महिला कार्यकर्ताओं ने फडणवीस की तस्बीर पर चूड़िया पहनाकर विरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed