{"_id":"5b91b2b8867a557f6b0b7959","slug":"rich-indians-are-buying-a-property-in-london-for-children-s-education-says-repot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की शिक्षा के लिए अमीर भारतीय लंदन में खरीद रहे घर, रिपोर्ट का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बच्चों की शिक्षा के लिए अमीर भारतीय लंदन में खरीद रहे घर, रिपोर्ट का दावा
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Sep 2018 04:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीर भारतीय माता-पिता अपने बच्चों को प्रमुख ब्रिटिश स्कूलों में शिक्षित करने के इच्छुक हैं और उनकी इस इच्छा ने लंदन में घर खरीदने के लिए विदेशी मांग को बढ़ाने में मदद की है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के एक प्रमुख रियल स्टेट एजेंसी ने अपनी नवीनतम संपत्ति विश्लेषण रिपोर्ट में यह पाया है। रिपोर्ट के अनुसार चीनी, रूसी और अमेरिकी लोगों के बाद भारतीय लंदन में संपत्ति के विदेशी खरीददारों के चौथे सबसे बड़े समूह के रूप में उभरे हैं।
विज्ञापन
नाइट फ्रैंक नोट्स नामक रिसर्च कंपनी की वेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीयों ने घर खरीदने के लिए पिछले साल यहां करीब 2 अरब पाउंड का निवेश किया।