फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rhetoric intensified on Salman Khurshid's statement on Bangladesh, many leaders reacted news in hindi

'जो बांग्लादेश में हो रहा वह भारत में भी हो सकता है': सलमान खुर्शीद के बयान पर घमासान; जानें किसने क्या कहा?

Wed, 07 Aug 2024 12:39 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 07 Aug 2024 12:39 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि यह दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी की किस प्रकार की सोच है। आज मुझे याद आता है जब राहुल गांधी संसद में खड़े होकर कहते थे कि इस देश में आग लगेगी, दंगे होंगे, प्रधानमंत्री पर हमला होगा। विदेश यात्रा में भी राहुल गांधी चोरी-छिपे कई लोगों से मिलते थे। आज मालूम पड़ रहा है कि आखिर उनकी मंशा क्या थी।

विज्ञापन
Rhetoric intensified on Salman Khurshid's statement on Bangladesh, many leaders reacted news in hindi
सलमान खुर्शीद। - फोटो : ani

विस्तार

भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में इन दिनों सियासी उथल-पुथल मची हुई है। छात्रों के विरोध से शुरु हुआ आंदोलन अब हिंसक हो उठा है। इस हिंसा में अब तक 450 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सीमाई देश में इस तरह के हालातों पर भारत ने चिंता जाहिर की है। साथ ही सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक भी हुई थी। जिसमें तकरीबन सभी दलों ने सरकार का समर्थन किया था। वहीं अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने इस मुद्दे पर एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे विवाद की स्थिति बन गई है। सलमान खुर्शीद ने कहा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है वह भारत में भी हो सकता है। उनके इस बयान पर भाजपा के कई नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है।

विज्ञापन


क्या बोले थे सलमान खुर्शीद?
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है। वे  पूर्व केंद्रीय मंत्री मुजीबुर रहमान की किताब शिकवा-ए-हिंद: द पॉलिटिकल फ्यूचर ऑफ इंडियन मुस्लिम्स के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। 
विज्ञापन


खुर्शीद ने कहा, "कश्मीर में सब कुछ सामान्य दिख सकता है। लेकिन सच्चाई सतह के कहीं नीचे है। बांग्लादेश जुलाई से हिंसक सरकार विरोधी प्रदर्शनों की लहर से हिल गया था, जिसके बाद शेख हसीना को इस्तीफा देने और देश से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सफाई भी दी
हालांकि जब इसका व्यापक तौर पर विरोध हुआ तो उन्होंने बयान पर सफाई भी दी। सलमान खुर्शीद ने कहा कि मैं जो भी कहता हूं सार्वजनिक रूप से कहता हूं, निजी तौर पर कभी नहीं। 

भाजपा ने किया विरोध
सलमान खुर्शीद के इस बयान की भाजपा ने आलोचना की है। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने इसे लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का कहना है कि जहां तक बांग्लादेश का सवाल है तो वह भारत सरकार के साथ खड़ी है क्योंकि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। इस पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए, लेकिन सलमान खुर्शीद जैसे नेता भारत के लोगों को यह कहकर भड़काने की कोशिश करते हैं कि जो हिंसा वहां हुई, वह भारत में भी हो सकती है। यह कांग्रेस पार्टी द्वारा "राष्ट्रनीति" के ऊपर "राजनीति" करने का एक और उदाहरण है। 

कांग्रेस पार्टी की सोच दिखा रहा खुर्शीद का बयान- संबित पात्रा
वहीं, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि यह दिखाता है कि कांग्रेस पार्टी की किस प्रकार की सोच है। आज मुझे याद आता है जब राहुल गांधी संसद में खड़े होकर कहते थे कि इस देश में आग लगेगी, दंगे होंगे, प्रधानमंत्री पर हमला होगा। विदेश यात्रा में भी राहुल गांधी चोरी-छिपे कई लोगों से मिलते थे। आज मालूम पड़ रहा है कि आखिर उनकी मंशा क्या थी। ये बहुत ही गंभीर विषय है। जब भारत में चारों तरफ इस तरह की परिस्थिति देखने को मिल रही है। कांग्रेस पार्टी जो देश का मुख्य विपक्ष है, क्या यही चाहती है? वे चुनाव में जीत नहीं पा रहे हैं जिस कारण अपनी खीज इस प्रकार की अराजकता को फैलाकर निकाल रहे हैं। 

भारतीय लोकतंत्र का मजाक उड़ाने वाला बयान- तरुण चुघ
वहीं, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "...यह भारतीय लोकतंत्र का मजाक उड़ाने वाला बयान है। इंदिरा गांधी ने 1975 में तानाशाही की पराकाष्ठा करते हुए देश में आपातकाल लगाया था। अभी भी कांग्रेस के नेताओं के अंदर आपातकाल की आत्मा घूम रही है... बांग्लादेश में मंदिर तोड़ना, हिंदूओं को मारना, विपक्षी नेताओं को चुन-चुन कर मारना, इस पर कांग्रेस के लोग तालियां बजा रहे हैं? किस बात की खुशी हो रही है? ये सोच ही दुर्भाग्यपूर्ण है।"


'देश को पीछे धकेलने के लिए कांग्रेस कुछ भी करने के लिए तैयार'
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि तीन बार लगातार हारने के बाद कांग्रेस की मानसिक स्थिति ऐसी है कि वह देश को अराजकता में झोंकना चाहती है... देश को पीछे धकेलने के लिए कांग्रेस कुछ भी करने के लिए तैयार है...वह भय,अपवाहें फैलाने का काम बंद करें...  मेरा कांग्रेस से सीधा सवाल है कि क्या वह सलमान खुर्शीद के बयान सहमत हैं क्या उनका प्रयास अराजकता फैलाने का है क्या वह देश में संकट फैलाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed