फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RG Kar Female doctor murder case Rallies demonstrations Bengali film industry personalities news in hindi

RG Kar Case: कोलकाता में जारी प्रदर्शन में शामिल हुईं हस्तियां, शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों ने निकाला मार्च

Sun, 01 Sep 2024 06:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 01 Sep 2024 06:26 PM IST
सार

स्वास्तिका मुखर्जी ने इस मामले में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल प्रशासन द्वारा इस मौत को आत्महत्या बता कर खारिज करने की कोशिश और केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी ने इस राज्य के लोगों को अपने घरों से बाहर निकालने के लिए मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन
RG Kar Female doctor murder case Rallies demonstrations Bengali film industry personalities news in hindi
कोलकाता में प्रदर्शन - फोटो : ANI (Video Grab)

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में जारी विरोध प्रदर्शन में बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे भी शामिल हो रहे हैं। फिल्म निर्देशक अपर्णा सेन समेत बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियों ने भी रविवार को हजारों लोगों के साथ प्रदर्शन में हिस्सा लिया। ये सभी पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि इस मामले की जांच सीबीआई के हाथों में सौंप दी गई है।
विज्ञापन


मेगा रैली में शामिल हुए कई कलाकार
शहर में महामिछिल (जुलूस) के अलावा, दो अन्य रैलियां भी अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की गई। उनमें से एक का आयोजन रामकृष्ण मिशन द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्थान के पूर्व छात्रों ने किया, जबकि अन्य रैलियों का आयोजन छात्रों और कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चों ने किया। कॉलेज स्ट्रीट से निकाली गई मेगा रैली में स्वास्तिका मुखर्जी, सुदीप्त चक्रवर्ती, चैती घोषाल और सोहिनी सरकार समेत अन्य कलाकारों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली के दौरान अभिनेत्री से निर्देशक बनीं अपर्णा सेन ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, "हम न्याय की मांग करते हुए सड़क पर एक साथ चल रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "आम लोगों को जवाब मांगने और सच जानने का पूरा अधिकार है। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। हम जांच को लेकर आशांवित हैं।"

स्वास्तिका मुखर्जी ने इस मामले में चिंता व्यक्त करते हुए कहा, "नौ अगस्त की घटना को इतने दिन बीत चुके हैं। केवल एक गिरफ्तारी के बाद हमें जांच एजेंसी की तरफ से कोई अपडेट नहीं दिया गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा इस मौत को आत्महत्या बता कर खारिज करने की कोशिश और केवल एक व्यक्ति की गिरफ्तारी ने इस राज्य के लोगों को अपने घरों से बाहर निकालने के लिए मजबूर कर दिया है।"

शैक्षणिक संस्थानों ने निकाला मार्च
आरजी कर घटना के बाद से प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों के फोरम ने भी इस रैली में हिस्सा लिया। दक्षिण कोलकाता में रामकृष्ण मिशन स्कूल और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के पूर्व और वर्तमान छात्रों ने गोलपार्क से रवींद्र सदन एक्साइड क्रॉसिंग तक मार्च निकाला। वहीं सेंट जॉन्स डायसेसन गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व-वर्तमान छात्र और उनके अभिभावकों ने भी मार्च निकाला। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की महिला सदस्यों ने दुष्कर्मियों के लिए मृत्युदंड सुनिश्चित करने के लिए कानूनों में संशोधन की वकालत करते हुए विभिन्न ब्लॉकों पर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा 29 अगस्त से एस्प्लेनेड में डोरिना क्रॉसिंग पर धरना दे रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed