फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RG Kar Case High Court to hear case against ex CP Vineet Goyal for revealing victim name

RG Kar Case: पूर्व सीपी विनीत गोयल के खिलाफ मामले की सुनवाई करेगा हाईकोर्ट, पीड़िता का नाम उजागर करने का मामला

Fri, 04 Oct 2024 11:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 04 Oct 2024 11:10 PM IST
सार

RG Kar Case: दुष्कर्म पीड़िता का नाम उजागर करने के आरोप में कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में वकील अनामिका पांडे ने एफआईआर दर्ज करने का आवेदन दिया है। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने कहा था कि मुख्य मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन वकील ने शीघ्र सुनवाई की मांग की है।

विज्ञापन
RG Kar Case High Court to hear case against ex CP Vineet Goyal for revealing victim name
कलकत्ता हाई कोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त (सीपी) विनीत गोयल के खिलाफ दायर मामले की सुनवाई कलकत्ता हाईकोर्ट करने के लिए तैयार हो गया है। शुक्रवार को चीफ जस्टिस टीएस शिवगनम और जस्टिस विभास पट्टनायक की डिवीजन बेंच ने बताया कि आगामी सोमवार को इस मामले की सुनवाई होगी।
विज्ञापन


पीठ ने राज्य के वकील को नोटिस देने का आदेश भी दिया है। विनीत के खिलाफ पीड़िता का नाम उजागर करने के आरोप में वकील अनामिका पांडे ने कलकत्ता हाईकोर्ट में मामला दायर किया है। उन्होंने कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आवेदन भी दिया है। 
विज्ञापन


पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने कहा था कि आरजी कर मामले का मुख्य मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। तब चीफ जस्टिस टीएस शिवगनम और जस्टिस हिरण्मय भट्टाचार्य की डिवीजन बेंच ने कहा था कि इस मामले में हाईकोर्ट फिलहाल हस्तक्षेप नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पिछले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में आरजी कर मेडिकल में दुष्कर्म और हत्या के आरोपों की सुनवाई हुई थी। इसी संदर्भ में शुक्रवार को मामले की याचिका करने वाली अनामिका के वकील महेश जेठमलानी ने हाईकोर्ट में कहा कि शीर्ष अदालत ने इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया है, इसलिए हाईकोर्ट की सुनवाई में कोई बाधा नहीं है। वकील जेठमलानी की मांग है कि इस मामले की शीघ्र सुनवाई की जाए।

आरजी कर वित्तीय भ्रष्टाचार आशीष पांडे तीन दिन की सीबीआई हिरासत में
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किए गए टीएमसी नेता आशीष पांडे को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया। आशीष आरजी के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष के नजदीकी हैं। सीबीआई ने उन्हें वित्तीय भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया है।


अदालत में सीबीआई ने बताया कि आशीष वित्तीय भ्रष्टाचार मामले में गहराई से जुड़े हुए हैं। उनके खिलाफ सीनियर डॉक्टरों को दूरदराज के इलाकों में स्थानांतरित करने की धमकी देने के भी आरोप हैं। अदालत ने उन्हें सोमवार तक सीबीआई हिरासत में रहने का निर्देश दिया है। उनके मोबाइल समेत सात सामान जब्त कर लिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस मामले में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सहित चार अन्य लोगों को सीबीआई पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed