{"_id":"67e7abaa539509a1610b442b","slug":"rg-kar-case-cbi-says-there-was-no-gang-rape-only-one-person-did-heinous-act-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरजी कर मामलाः CBI ने दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट, बताया- नहीं हुआ सामूहिक दुष्कर्म, एक ही शख्स ने किया घिनौना काम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आरजी कर मामलाः CBI ने दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट, बताया- नहीं हुआ सामूहिक दुष्कर्म, एक ही शख्स ने किया घिनौना काम
Sat, 29 Mar 2025 01:43 PM IST
राहुल कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:43 PM IST
सार
RG Kar case: शुक्रवार को सीबीआई ने हाईकोर्ट में केस डायरी पेश की। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने स्टेटस रिपोर्ट भी जमा की। सीबीआई ने बताया कि यह दुष्कर्म की घटना थी। गैंग रेप नहीं हुआ है।
विज्ञापन
आरजी कर मामला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरजी कर अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में शुक्रवार को सीबीआई ने कलकत्ता हाईकोर्ट में केस डायरी पेश की और स्टेटस रिपोर्ट भी जमा की। इस दौरान न्यायाधीश के सवाल के जवाब में सीबीआई ने बताया कि जूनियर डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ, बल्कि एक ही व्यक्ति ने यह घिनौना काम किया।
विज्ञापन
कोर्ट के निर्देश के तहत शुक्रवार को सीबीआई ने हाईकोर्ट में केस डायरी पेश की। इसके साथ ही जांच एजेंसी ने स्टेटस रिपोर्ट भी जमा की। उसी रिपोर्ट में प्रमाणों का हवाला देते हुए सीबीआई ने बताया कि यह दुष्कर्म की घटना थी। सुनावई के दौरान सीबीआई ने बताया कि पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फोरेंसिक विभाग की जांच में सामने आया कि केवल एक व्यक्ति ने यह घिनौना काम किया था। न्यायाधीश तीर्थंकर घोष ने कहा, मैं जानना चाहता हूं, अगर सामूहिक दुष्कर्म हुआ है, तो क्या जांच में किसी का नाम आया है। इस पर सीबीआई ने बताया कि सभी प्रमाणों को डीएनए परीक्षण के लिए फॉरेंसिक को भेजा गया था। 14 डॉक्टरों की टीम ने काम किया था। उन्होंने बताया कि केवल एक व्यक्ति इस अपराध में शामिल था।
सीबीआई के वकील ने यह भी बताया कि अस्पताल से जुड़े सभी नर्स और डॉक्टरों से पूछताछ की गई है। इसके बाद न्यायाधीश ने पूछा, अगर ऐसा है, तो अब सीबीआई क्या कर रही है। सीबीआई ने कहा, हम देख रहे हैं कि क्या कोई बड़ा षड्यंत्र है और क्या प्रमाणों को नष्ट किया गया है। फोन कॉल डिटेल्स सब देखी जा रही हैं। न्यायाधीश ने सवाल किया, षड्यंत्र का मतलब क्या। इस पर सीबीआई ने कहा, इसका मतलब है, पोस्ट ऑफेंस कंडक्ट।
आगरा में फिर बवाल: सपा सांसद का पुतला फूंकने के दौरान पुलिस से झड़प...भिड़ गए ABVP के सदस्य; देखें वीडियो