{"_id":"5c865317bdec22068c42899f","slug":"rewa-former-congress-mp-sundarlal-tiwari-dies-after-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: कांग्रेस के पूर्व सांसद सुंदरलाल तिवारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मध्यप्रदेश: कांग्रेस के पूर्व सांसद सुंदरलाल तिवारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
Mon, 11 Mar 2019 06:07 PM IST
संदीप भट्ट
भाषा, मध्यप्रदेश
भाषा, मध्यप्रदेश
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 11 Mar 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद सुन्दरलाल तिवारी
- फोटो : social media
कांग्रेस के पूर्व सांसद सुन्दरलाल तिवारी का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। तिवारी, मध्यप्रदेश के विन्य क्षेत्र के कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीनिवास तिवारी के पुत्र थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि वह 65 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
रीवा के संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ एपीएस गहरवार ने बताया कि उन्हें सोमवार सुबह अपने घर में दिल का दौरा आया था और अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दिल की बीमारी के चलते तिवारी की पूर्व में एंजियोप्लास्टी हो चुकी थी। वह रीवा लोकसभा क्षेत्र से सांसद और रीवा जिले से विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन