फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Review of Covovax : NTAGI working group to review new serum vaccine, prepared new vaccine for children and adults

कोवोवैक्स की समीक्षा : सीरम की नई वैक्सीन की समीक्षा करेगा NTAGI का कार्य समूह, बच्चों व वयस्कों के नया टीका तैयार

Wed, 30 Mar 2022 02:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 30 Mar 2022 02:25 PM IST
सार

किसी वैक्सीन पर निर्णय लेने के लिए टीकाकरण के लिए गठित NTAGI के पास त्रिस्तरीय प्रणाली है। यह कार्य समूह प्रथम स्तर का है। कार्य समूह द्वारा वैक्सीन के डेटा की सुरक्षा और असर देखने के बाद, दूसरे स्तर की स्थायी तकनीकी उप-समिति (STSC) समीक्षा और चर्चा करेगी। इसके बाद एसटीएससी अंतिम निर्णय लेने वाले तीसरे समूह को अपना निर्णय देगी। 
 

विज्ञापन
Review of Covovax : NTAGI working group to review new serum vaccine, prepared new vaccine for children and adults
corona vaccine - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा विकसित नई कोरोना वैक्सीन 'कोवोवैक्स' की राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार (NTAGI) का कोविड-19 कार्य समूह समीक्षा करेगा। यह टीका बच्चों व वयस्कों के लिए तैयार किया गया है। यह समीक्षा बैठक एक अप्रैल को होगी। 

विज्ञापन

किसी वैक्सीन पर निर्णय लेने के लिए टीकाकरण के लिए गठित NTAGI के पास त्रिस्तरीय प्रणाली है। यह कार्य समूह प्रथम स्तर का है। कार्य समूह द्वारा वैक्सीन के डेटा की सुरक्षा और असर देखने के बाद, दूसरे स्तर की स्थायी तकनीकी उप-समिति (STSC) समीक्षा और चर्चा करेगी। इसके बाद एसटीएससी अंतिम निर्णय लेने वाले तीसरे समूह को अपना निर्णय देगी। 
विज्ञापन


सभी के लिए बूस्टर डोज का विचार नहीं
शुक्रवार को होने वाली बैठक में NTAGI सभी देशवासियों के लिए COVID-19 के बूस्टर या एहतियाती डोज पर चर्चा नहीं करेगा। हाल ही में ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया (DCGI) ने सीरम को कोवोवैक्स के आपात इस्तेमाल की इजाजत दी है। यह इजाजत वयस्कों और 12 से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, सीरम के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर कहा, 'वैश्विक परीक्षणों में नोवावैक्स 90 फीसदी से अधिक कारगर पाया गया है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के ब्रांड कोवोवैक्स ने भारत में अध्ययन पूरा कर लिया है। वयस्कों के लिए डीसीजीआई द्वारा आपातकालीन उपयोग की अनुमति प्रदान की गई है। 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को यह जल्द लगेगा। 


देश में 183.79 खुराक दी जा चुकी
देश में जारी कोरोना टीकाकरण के तहत अब तक 183.79 करोड़ (1,83,79,06,022) को खुराक दी जा चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों के लिए हाल ही में शुरू किए गए वैक्सीन अभियान के तहत अब तक 1.50 करोड़ (1,50,55,291) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed