फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Reunion of Korean families between happiness and tears after six decades of war

खुशी और आंसुओं के बीच कोरियाई परिवारों का पुनर्मिलन, युद्ध के छह दशक बाद दिखा भावुक नजारा

Mon, 20 Aug 2018 07:29 PM IST
एजेंसी, सियोल
एजेंसी, सियोल Updated Mon, 20 Aug 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
Reunion of Korean families between happiness and tears after six decades of war

1950-53 में कोरियाई युद्ध के बाद छह दशकों से दो देशों के बीच बंटकर अपने परिवारों से अलग रहे 90 परिवार सोमवार को रोते हुए एक-दूसरे को गले लगाते हुए मिले। उत्तर कोरिया के माउंट कुमगांग स्थित पर्यटन रिसॉर्ट में तीन दिन तक चलने वाले इस संक्षिप्त पुनर्मिलन कार्यक्रम में ये लोग करीब 11 घंटे तक ही मुलाकात कर पाएंगे।

विज्ञापन


इस दौरान 89 परिवारों के करीब 330 दक्षिण कोरियाई नागरिक पैंसठ से अड़सठ साल बाद अपने बिछुड़े से मिल रहे थे जिनमें से कई व्हील चेयर पर थे और कई उम्र के अंतिम पड़ाव पर थे। ये रिश्तेदार अपने बिछुड़े परिजनों को पहचानने के लिए संघर्ष करते देखे गए। उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक रहे थे। 
विज्ञापन


87 वर्षीय सेओ जिन-हो जब अपने दो छोटे भाईयों से गले मिल रहे थे तब उनकी 55 साल की बेटी सेओ सून-ग्यो भाव-विव्हल हो गईं और बोलीं, अंकल मेरी तरफ से भी पापा को जोर से गले लगा लो। इसी तरह किम ग्योंग-सिल (72) और ग्योंग योंग (71) अपनी 99 वर्षीय मां हान शिन-जे से मिले तो कुछ मिनट तक बात नहीं कर पाए, फिर जोर से चिल्लाने लगे और अपने गालों व हाथों को उन पर रगड़ने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में 92 साल की ली क्योम-स्योम अपने 72 साल के बेटे उसकी पत्नी और बेटियों से मिलीं। उनका बेटा 68 साल पहले ही बिछड़ गया था। बेटे ने अपने पिता की तस्वीर जब सोशल मीडिया पर पोस्ट की तब उन्हें अपनी मां के जीवित होने की जानकारी मिली लेकिन इस मुलाकात में छह साल लग गए।

किम जोंग-उन व मून जेई-इन की सहमति पर हुआ पुनर्मिलन

Reunion of Korean families between happiness and tears after six decades of war

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई-इन अप्रैल में अपने शिखर सम्मेलन के दौरान इस पुनर्मिलन के लिए सहमत हुए थे। अब से करीब 65 साल पहले उत्तर और दक्षिण कोरिया की जंग खत्म हुई थी, लेकिन बंटवारे के चलते लाखों लोग 20 बार हुई कोशिशों के बावजूद अपने पारिवारिक सदस्यों से नहीं मिल पाए थे।

इसी कारण दोनों देशों ने सोमवार को पुनर्मिलन कार्यक्रम रखा। इसके लिए 57 हजार लोगों ने अर्जी लगाई लेकिन लॉटरी द्वारा सिर्फ 172 लोगों को अनुमति मिल पाई। इनमें 83 लोग उत्तर कोरिया के और 89 लोग दक्षिण कोरिया के हैं।

तीन साल पहले हुआ था अंतिम पुनर्मिलन

उत्तर और दक्षिण कोरिया इस तरह का पुनर्मिलन कार्यक्रम पिछले 18 साल में 20 बार करा चुके हैं लेकिन इससे पहले अंतिम बार 2015 में यह कार्यक्रम हुआ था। इसके बाद दोनों देशों के रिश्तों में काफी खटास आ गई और अब जाकर यह कार्यक्रम दोबारा शुरू हुआ। 

सबसे उम्रदराज 101 साल की महिला

सोमवार को हुए पुनर्मिलन कार्यक्रम में सबसे उम्रदराज महिला 101 साल की दक्षिण कोरियाई नागरिक रहीं। उन्होंने अपने बेटों से मुलाकात की और फफककर रो पड़ीं। इतने वर्षों में उन्होंने व उनके बेटों ने क्या-क्या बर्दाश्त किया इस पर बात हुई। इस पुनर्मिलन में मिलने वाले करीब 60 फीसदी लोगों की आयु 80 वर्ष से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed