{"_id":"5f3db2f18ebc3eaad348bca6","slug":"retired-soldiers-exempted-from-panchayat-property-tax-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: सैनिकों को पंचायत प्रॉपर्टी टैक्स से छूट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: सैनिकों को पंचायत प्रॉपर्टी टैक्स से छूट
Thu, 20 Aug 2020 04:50 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 20 Aug 2020 04:50 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र सरकार ने सभी सेवारत व सेवानिवृत्त सैनिकों को ग्राम पंचायत प्रॉपर्टी टैक्स से छूट देने का फैसला किया है। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुश्रिफ ने बुधवार को बताया, मंगलवार को सरकारी प्रस्ताव पारित किया गया था।
विज्ञापन
अभी तक रक्षा वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों या उनके आश्रितों को ग्राम पंचायत प्रॉपर्टी टैक्स से छूट दी जाती थी। कृषि मंत्री दादाजी भूसे की सलाह पर अब छूट का दायरा सभी सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए बढ़ाया गया है।
विज्ञापन