{"_id":"6378dfc47a94f24f3a24a829","slug":"retired-ias-arun-goyal-appointed-as-election-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"EC: चुनाव आयुक्त के पद पर हुई रिटायर्ड IAS अरुण गोयल की नियुक्ति, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
EC: चुनाव आयुक्त के पद पर हुई रिटायर्ड IAS अरुण गोयल की नियुक्ति, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी
Sat, 19 Nov 2022 11:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 19 Nov 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : फाइल फोटो
रिटायर्ड आईएएस अरुण गोयल को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस पर अपनी सहमति दे दी है। हालांकि अभी उनकी नियुक्ति की तारीख अभी तय नहीं हुई है। केंद्रीय कानून मंत्रालय ने इस बाबत एक विज्ञप्ति भी जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने अरुण गोयल, आईएएस (सेवानिवृत्त) को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है, जिस तारीख से वह पदभार ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब अरुण गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे के साथ चुनाव पैनल में शामिल होंगे। चुनाव आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति की घोषणा तब की गई है जब अगले महीने ही गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गुजरात में 1 दिसंबर से 5 दिसंबर के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं। वहीं, इसके नतीजे आठ दिसंबर को घोषित होंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अरुण गोयल 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे 31 दिसंबर 2022 को 60 साल की उम्र पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन एक महीने पहले ही उन्होंने अपने पद से 18 नंवबर यानी कल ही इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में एक चुनाव आयुक्त का पद 15 मई से खाली था। अब इस पर पंजाब कैडर के अधिकारी अरुण गोयल की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन