{"_id":"5a567e344f1c1b1a1b8b460a","slug":"results-of-upsc-public-service-main-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी लोक सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपीएससी लोक सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Jan 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
upsc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया। इस परीक्षा का आयोजन पिछले साल 28 अक्टूबर से 3 नवंबर के बीच हुआ था। मुख्य परीक्षा के सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं। विज्ञप्ति में कुल सफल प्रतिभागियों की संख्या का ब्योरा नहीं दिया गया है। सफल उम्मीदवारों के साक्षात्कार फरवरी से शुरू होने की संभावना है। उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए ई-समन पत्र आयोग की वेबसाइट से 18 जनवरी से डाउनलोड कर सकते हैं।
पढ़ें- KAS की तैयारी करने वाले दें ध्यान, पैटर्न में होने जा रहा ये बड़ा बदलाव
असफल प्रतिभागियों की मार्क्स शीट अंतिम परिणाम जारी होने के बाद 15 दिनों के अंदर वेबसाइट पर डाल दी जाएगी। यूपीएससी लोक सेवा परीक्षा हर साल तीन चरणों में आयोजित करता है। इसमें प्रशासनिक सेवा, विदेश सेवा और पुलिस सेवा के लिए अभ्यर्थियों को प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना पड़ता है।