{"_id":"5f07419db8f7f25ad9602644","slug":"results-of-class-10-icse-and-class-12-isc-year-2020-examinations-to-be-declared-on-10th-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICSE Board result: छात्रों का इंतजार खत्म, आज जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ICSE Board result: छात्रों का इंतजार खत्म, आज जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट
Fri, 10 Jul 2020 05:19 AM IST
Rohit Ojha
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 10 Jul 2020 05:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल फॉर द स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा आज यानी 10 जुलाई को की जाएगी। रिजल्ट कल दोपहर तीन बजे जारी किया जाएगा। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परिणामों की घोषणा के बारे में जानकरी दी है। छात्र रिजल्ट देखने के लिए cisce.org और results.cisce.org वेबसाइट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले जून में, आईसीएसई बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जुलाई मध्य तक घोषित किए जाएंगे। मालूम हो कि छात्रों को उनकी पिछली परीक्षा और इंटर्नल असेसमेंट के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
बोर्ड एग्जाम में स्टूडेंट के तीन बेस्ट पेपर्स का एवरेज निकाला जाएगा, जिसके आधार पर उसे अंक दिए जाएंगे। हालांकि बोर्ड ने दोनों क्लास के स्टूडेंट्स को यह सुविधा दी है कि जो स्टूडेंट्स अपने अंकों से संतुष्ट न होंगे वो आगे होने वाली परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- काउंसिल की वेबसाइट पर लॉग-इन करें। रिजल्ट्स 2020 लिंक पर क्लिक करें।
- कोर्स ऑप्शन में जाकर ISCE/ISC 2020 result में से एक सेलेक्ट करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां स्टूडेंट्स अपनी यूनीक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज कर सबमिट करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X