{"_id":"56f2b0e84f1c1b964ef14d24","slug":"result-of-joint-admission-for-msc-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैम के रिजल्ट में ‘कानपुर’ का दबदबा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जैम के रिजल्ट में ‘कानपुर’ का दबदबा
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 23 Mar 2016 08:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : gettyimages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर एमएससी (जैम) 2016 में कानपुर के मेधावियों का दबदबा रहा है। भगवान सिंह ने 300वीं रैंक हासिल की है। विवेक पाल को 900वीं और वंदना राजपूत को 1000वीं रैंक मिली है। इनके अलावा सोहित नंदन, सरृष्ट कटियार, सुभी सिंह पवार, कोमल, श्याम सिंह, राहुल, अंशुमान (फिजिक्स) और मयंक (केमेस्ट्री) को भी बेहतरीन सफलता मिली है। अभी कई और स्टूडेंटों के सफल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जैम रिजल्ट आईआईटी मद्रास ने बुधवार को घोषित किया। इसमें सफल स्टूडेंट अब आईआईटी में एडमिशन लेंगे। आईआईटी कानपुर में एमएससी 2 वर्षीय पाठ्यक्रम की 120 सीटें हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स की 40-40 सीटें भरी जाती हैं। इंटीग्रेटेड पीएचडी (एमएससी और पीएचडी) में फिजिक्स की 10 सीटें हैं। एडमिशन के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी।
विज्ञापन
जैम 2016 का आयोजन 7 फरवरी को कराया गया था। इसमें देशभर के 10 हजार स्टूडेंट शामिल हुए थे। रिजल्ट में जो स्टूडेंट सफल हुए हैं, उनसे आईआईटी के पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) और पीएचडी की सीटें भरी जाएंगी। आईआईटी कानपुर में एमएससी-एमटेक की पढ़ाई नहीं होती है। रुड़की और खड़गपुर में कक्षाएं चलती हैं। आईआईटी कानपुर परिक्षेत्र के जैम चेयरमैन प्रो. शौनक चौधरी ने बताया कि जैम से पीजी और रिसर्च की 200 सीटें भरी जाएंगी। यह टेस्ट काफी कठिन होता है। कम सीटें भी हैं, इसलिए स्टूडेंटों की प्रतिभागिता कम होती है।
विज्ञापन
इंटीग्रेटेड पीएचडी के केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स में एडमिशन से इंकार
रिसर्च की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर के केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स डिपार्टमेंट ने इंटीग्रेडेट पीएचडी (एमएससी-पीएचडी) में एडमिशन लेने से इंकार कर दिया है। संबंधित डिपार्टमेंट के शिक्षकों का कहना है कि इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के लिए बीएससी के स्टूडेंट क्वालीफाई करते हैं। बीएससी के स्टूडेंटों का अंग्रेजी की अच्छी जानकारी नहीं होती है। रिसर्च में भी दिक्कत आती है। अब केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स में एमएससी की पढ़ाई कराई जाएगी। एमएससी वालों को ही रिसर्च का मौका मिलेगा।
रिजल्ट आने के साथ ही पोस्ट ग्रेजुएशन और रिसर्च प्रोग्राम में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया 15 से 27 अप्रैल तक चलेगी। एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट 3 जून, दूसरी मेरिट लिस्ट 20 जून और अंतिम मेरिट लिस्ट 4 जुलाई को जारी की जाएगी, फिर पठन-पाठन का काम शुरू होगा। ।