फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   result of five state assembly elections will be declared tomorrow

यूपी समेत पांच राज्यों के नतीजे आज, उड़ेगा जनादेश का गुलाल

Sat, 11 Mar 2017 12:03 AM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल Updated Sat, 11 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
result of five state assembly elections will be declared tomorrow
election creative

प्रधानमंत्री की लोकप्रियता और उनके सुधार एजेंडों की कसौटी के तौर पर देखे जा रहे पांच राज्यों के चुनाव परिणाम शनिवार को सामने आ जाएंगे। लोकसभा चुनाव 2019 के सेमीफाइनल के तौर पर भी देखे जा रहे इन चुनावों को गेमचेंजर माना जा रहा है। शनिवार को यह देखना दिलचस्प होगा कि समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठजोड़ यूपी में बीजेपी का रथ रोक 2019 के लोकसभा में विपक्षी अभियान की जमीन तैयार कर पाती है या नहीं। 

विज्ञापन


Read Also: इलेक्‍शन स्पेशल: कोई अजब-गजब तो कोई दबंग, कहीं भाभियां तो कहीं बेटियां मैदान में
विज्ञापन


हटेगा सस्पेंस से पर्दा

लंबे इंतजार के बाद शनिवार को यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के ताज की बादशाहत को लेकर जारी सस्पेंस से परदा हटेगा। चुनाव बेशक पांच राज्यों के हैं मगर देश-दुनिया की नजरें यूपी के परिणाम पर ज्यादा टिकी हैं यूपी चुनाव के परिणामों को लेकर राजनीतिक दलों से लेकर खुद चुनाव आयोग तक उत्साहित है। राजनीतिक दल अपनी सियासी जीत-हार को लेकर परिणाम पर नजरें जमाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने की केसरिया होली की तैयारी

जीत को लेकर उत्साहित भाजपा ने केसरिया होली की तैयारी की है। चुनाव नतीजों का लंबा सियासी लाभ उठाने के लिए पार्टी मुख्यालय के बगल वाले बंगले 9 अशोक रोड में मीडिया के लिए खास इंतजाम किया गया है। एग्जिट पोल में पार्टी की दिख रही खुशनुमा तस्वीर से भाजपा के शीर्ष नेता जीत को लेकर आशान्वित हैं। मगर बिहार का सबक भी उन्हें याद है। इसलिए तमाम तैयारियों के बावजूद भी पार्टी ने इसका प्रचार नहीं किया है। 

चुनाव आयोग ने की तेज नतीजे पहुंचाने की तैयारी

result of five state assembly elections will be declared tomorrow

उधर, चुनाव आयोग ने जनता के सामने फटाफट चुनाव नतीजों से लेकर उसका ट्रेंड पहुंचाने के लिए कमर कस ली है। वह आंकड़ों के जरिये वर्ष 2012 के चुनाव नतीजों के साथ वर्तमान नतीजों की लाइव तुलनात्मक जानकारी देगा। 

यूपी के परिणामों पर रहेगी भाजपा की नजर

केसरिया होली की तमाम तैयारियों के साथ भाजपा ने सजगता भी बरती है। पार्टी को यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में जीत का तो पूरा विश्वास है। मगर परिणाम की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पार्टी नेता और कार्यकर्ता अपनी जीत का इजहार करेंगे। यही वजह है कि शनिवार को होने वाली संसदीय बोर्ड के बैठक का पार्टी ने औपचारिक ऐलान नहीं किया है।

यूपी के परिणामों को देखकर ही संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाने पर तत्काल निर्णय होगा। दिल्ली से आने वाले कार्यकर्ताओं को भी सुबह ही पार्टी मुख्यालय पहुंचने का संदेश दिया जाएगा। वैसे केसरिया होली मनाने का सामान मंगाकर पार्टी मुख्यालय में रख दिया गया है। मगर इसका इजहार परिणाम स्पष्ट होने के बाद ही होगा।

साथ ही मीडिया और पार्टी मुख्यालय पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मिठाई और कुछ भोजन का भी इंतजाम है। सूत्र बताते हैं कि पार्टी के प्रवक्ता बेशक सुबह से मीडिया की कमान संभालेंगे। लेकिन बड़े नेताओं का मुख्यालय पर आगमन 10 बजे के बाद ही होगा।

पहली बार नए प्रयोग करेगा आयोग 

 पहली बार चुनाव आयोग नया प्रयोग करने जा रहा है। आयोग ट्रेंड और नतीजों के साथ-साथ यह भी बताता चलेगा कि पिछले चुनाव की मतगणना के दौरान किस दल की क्या स्थिति थी। आयोग की वेबसाइट पर लाइव रिजल्टस के सेक्शन पर जाकर क्लिक करने से पल-पल की जानकारी ली जा सकती है।

प्रवक्ताओं को नसीहत

सूत्र बताते हैं कि भाजपा आलाकमान ने मीडिया के सामने पेश होने वाले नेताओं को कड़ी नसीहत दी है कि वे शुरुआती दौर में उत्साहजनक बयानबाजी से बचें। जीत की स्थिति देखने के बाद ही वे अपना रूख तय करें।

पार्टी ने बिहार से सबक लेते हुए यह निर्देश दिए हैं। बिहार परिणाम के दिन शुरुआती परिणाम को देखते ही नेताओं ने बयानबाजी शुरू करने के साथ जीत का जश्न शुरू कर दिया था। मगर चंद घंटों के बाद उनकी खुशी गम में बदल गई थी। जिसके वजह से पार्टी नेतृत्व को भारी फजीहत का सामना करना पड़ा था।

इसलिए पार्टी ने इस दफे बेहद सजगता बरतना ही मुनासिब समझा है। दरअसल शुरुआती दौर में पोस्टल वोटों की गणना होती है। जिसमें अक्सर भाजपा मजबूत रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed