फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Respect and protect the party's election symbol bicycle activists now the rush

चुनावी रैली में बोले अखिलेश, सीएम की लड़ाई इतनी खतरनाक होती है

Mon, 30 Jan 2017 06:08 PM IST
सुशील कुमार/ एटा
सुशील कुमार/ एटा Updated Mon, 30 Jan 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
Respect and protect the party's election symbol bicycle activists now the rush
- फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एटा जिले के जेथरा में सोमवार को एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि मैंने पार्टी का सम्मान और चुनाव चिन्ह दोनों बचा लिए हैं, अब साइकिल आगे दौड़ाने की जिम्मेदारी आप सबों की है।  पार्टी प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने सरकार के पांच सालों में किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान जो वादा किया, उसे निभाया। और वह आगे भी युवाओं को नौकरी, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करायेंगे। अखिलेश ने कहा,  पहले चरण के चुनाव मतदान के साथ एटा से साइकिल दौड़ेगी तो कोई पकड़ नहीं सकेगा।  उन्होंने, मोदी और बसपा पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी के नोटबंदी के कदम से व्यापारी लोग परेशान हुए हैं। जिसका बीजेपी को चुनाव में हिसाब मिलेगा। बसपा के बारे में कहा कि हाथी वालों के हाथी अब तक वैसे ही पड़े हैं।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि पार्टी राजनीतिक घटनाक्रम से आगे बढ़ी चुकी है।  मैंने नेता जी और उनके सम्मान को बचाया है। सरकार बनेगी तो नेता जी का मान होगा। इसके साथ सीएम ने पारिवारिक सियासी लड़ाई पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हमारे लोग ही दूसरे दलों से मिले हुए हैं। सीएम ने कहा मुझे नहीं मालूम था कि कुर्सी और मुख्यमंत्री की लड़ाई इतनी खतरनाक होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed