मुलायमवादी होना सपा में जुर्म, अमर सिंह ने दी इस्तीफे की धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में अब भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यूपी के सीएम अखिलेश यादव और उनके चाचा मंत्री शिवपाल यादव में अभी खींचतान पूरी तरह थमी भी नहीं कि सोमवार को पार्टी के राज्यसभा सदस्य ठाकुर अमर सिंह ने खुद को पार्टी में अपमानित करने की बात कहते हुए इस्तीफे तक की धमकी दे डाली। अमर सिंह की इस धमकी के बाद सपा में भूचाल आना तय है।
अमर सिंह का कहना है कि समाजवादी पार्टी में मुलायमवादी होना जुर्म है। मैं समाजवादी नहीं बल्कि मुलायमवादी हूं। उनका कहना था कि शिवपाल सिंह यादव, मंत्री बलराम सिंह यादव और खुद मुझे अपमानित किया जा रहा है।
उन्होंने यहा तक कहा कि मुझे लगता है कि राज्यसभा सीट के बदले मुझे अपमान मिला। खुलासा किया कि जिस दिन राज्यसभा के लिए वोटिंग हो रही थी उस दिन भी विरोधी पार्टियों के नेताओं के सामने सपा के एक प बड़े नेता ने उन्हें खूब गालियां दी, जिसे मैने सहन किया।
सीएम अखिलेश यादव फोन नहीं सुनते हैं
ठाकुर अमर सिंह का कहना था वह किसी से डरते नहीं, झुकते नहीं, टूट जरूर जाते हैं, लेकिन मैं कमजोर नहीं हूं। उनका आरोप है कि सीएम अखिलेश यादव फोन नहीं सुनते हैं। उनके सचिव कहते है कि नाम लिस्ट में लिख दिया है। बात करा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि राज्यसभा में पार्टी की तरफ से बोलने का मौका नहीं दिया गया। हमें मूक बधिर बना दिया गया। मैं मुलायमवादी हूं। मुलायम सिंह की वजह से सपा में आया था। उनकी इज्जत करता हूं। इस्तीफा आदि सभी बातों पर निर्णय मुलायम सिंह यादव से बात करने केबाद लूंगा। साथ ही कहा कि अगर अपना इस्तीफा देने की नौबत आई तब पार्टी के नेता को नहीं दूंगा, राज्यसभा के उपसभापति हामिद अंसारी को दूंगा। इस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू मेरे आदर्श हैं।
उनका कहना था कि अखिलेश सरकार में वही लोग ऐश कर रहे हैं जो मायावती के राज में ऐश कर रहे थे। उन्होंने अखिलेश के आसपास रहने वाले ऐसे नेताओं संजय लाठर. आन्नद भदौरिया, सुनील साजन आदि के नाम गिनाए। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी में पूर्व सासंद जयाप्रदा को भी अपमानित किया जा रहा है। राजनीति से ज्यादा मेरे लिए व्यक्तिगत रिश्ते मायने रखते हैं।