फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   resignation threat given by Amar Singh

मुलायमवादी होना सपा में जुर्म, अमर सिंह ने दी इस्तीफे की धमकी

Tue, 23 Aug 2016 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
resignation threat given by Amar Singh
- फोटो : फाइन फोटो

समाजवादी पार्टी में अब भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यूपी के सीएम अखिलेश यादव और उनके चाचा मंत्री शिवपाल यादव में अभी खींचतान पूरी तरह थमी भी नहीं कि सोमवार को पार्टी के राज्यसभा सदस्य ठाकुर अमर सिंह ने खुद को पार्टी  में अपमानित करने की बात कहते हुए इस्तीफे तक की धमकी दे डाली। अमर सिंह की इस धमकी के बाद सपा में भूचाल आना तय है।

विज्ञापन


अमर सिंह का कहना है कि समाजवादी पार्टी में मुलायमवादी होना जुर्म है। मैं समाजवादी नहीं बल्कि मुलायमवादी हूं। उनका कहना था कि शिवपाल सिंह यादव, मंत्री बलराम सिंह यादव और खुद मुझे अपमानित किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने यहा तक कहा कि मुझे लगता है कि राज्यसभा सीट के बदले मुझे अपमान मिला। खुलासा किया कि जिस दिन राज्यसभा के लिए वोटिंग हो रही थी उस दिन भी विरोधी पार्टियों के नेताओं के सामने सपा के  एक प बड़े नेता ने उन्हें खूब गालियां दी, जिसे मैने  सहन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम अखिलेश यादव फोन नहीं सुनते हैं

resignation threat given by Amar Singh
अमर सिंह - फोटो : amar ujala

ठाकुर अमर सिंह का कहना था वह किसी से डरते नहीं, झुकते नहीं, टूट जरूर जाते हैं, लेकिन मैं कमजोर नहीं हूं। उनका आरोप है कि सीएम अखिलेश यादव फोन नहीं सुनते हैं। उनके सचिव कहते है कि नाम लिस्ट में लिख दिया है। बात करा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्यसभा में पार्टी  की तरफ से बोलने का मौका नहीं दिया गया। हमें मूक बधिर बना दिया गया।  मैं मुलायमवादी हूं। मुलायम सिंह की वजह से सपा में  आया था। उनकी इज्जत करता हूं। इस्तीफा आदि सभी बातों पर निर्णय मुलायम सिंह यादव से बात करने केबाद लूंगा। साथ ही कहा कि अगर अपना इस्तीफा देने की नौबत आई तब पार्टी के नेता को नहीं दूंगा, राज्यसभा के उपसभापति हामिद अंसारी को दूंगा। इस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू मेरे  आदर्श हैं।

उनका कहना था कि अखिलेश सरकार में वही लोग ऐश कर रहे हैं जो मायावती के राज में ऐश कर रहे थे। उन्होंने अखिलेश के आसपास रहने वाले ऐसे नेताओं संजय लाठर. आन्नद भदौरिया, सुनील साजन आदि के नाम गिनाए। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी  में  पूर्व सासंद जयाप्रदा को भी अपमानित किया जा रहा है। राजनीति से ज्यादा मेरे लिए व्यक्तिगत रिश्ते मायने रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed