{"_id":"5eaa87cf8ebc3e907b73e234","slug":"reserve-bank-takes-steps-to-recover-debt-from-nirav-modi-mehul-choksi-and-vijay-mallya-says-congress-p-chidambaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरव, चोकसी और माल्या जैसे भगोड़ों से कर्ज वसूले रिजर्व बैंक: पी चिदंबरम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नीरव, चोकसी और माल्या जैसे भगोड़ों से कर्ज वसूले रिजर्व बैंक: पी चिदंबरम
Thu, 30 Apr 2020 01:42 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 30 Apr 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कई पूंजीपतियों के कर्ज बट्टे खाते में डालने से जुड़ी रिपोर्ट को लेकर गुरुवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक को नीरव मोदी, मेहुल चोकसी और विजय माल्या जैसे भगोड़ों से कर्ज की वसूली के लिए कदम उठाना चाहिए। पूर्व वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि इन लोगों से कर्ज वसूल करने के लिए मौजूदा नियमों में बदलाव भी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
चिदंबरम ने ट्वीट किया कि कर्जमाफी या बट्टेखाते में डाले जाने पर बहस अव्यवहारिक है। इससे नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और विजय माल्या जैसे लोग खुश होंगे। नियम इंसानों ने ही बनाए हैं। अगर कोई नियम बनाया जा सकता है, तो उसे खत्म भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक गलती को दुरुस्त करने का एकमात्र रास्ता है कि रिजर्व बैंक सभी संबद्ध बैंकों को निर्देश दे कि वे अपने बही-खातों में लिखे ब्यौरे को पलटें और भगोड़ों से वसूल नहीं किए जा सके कर्ज को अपनी बही खाते में बकाया कर्ज के तौर पर दिखाकर उनकी वसूली के लिए कदम उठाएं।
विज्ञापन
दरअसल, कांग्रेस का दावा है कि 24 अप्रैल को आरटीआई के जवाब में रिजर्व बैंक ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए 50 सबसे बड़े बैंक घोटालेबाजों का 68,607 करोड़ रुपये माफ करने की बात स्वीकार की। इनमें भगोड़े कारोबारी चोकसी, नीरव मोदी और माल्या के नाम भी शामिल हैं।
कांग्रेस के इस दावे को लेकर पलटवार करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार रात कहा कि जानबूझ कर ऋण नहीं चुकाने वाले संप्रग सरकार की फोन बैंकिंग के लाभकारी हैं और मोदी सरकार उनसे बकाया वसूली के लिए उनके पीछे पड़ी है।