{"_id":"6283bfafdad3613d55233b2d","slug":"reserve-bank-sachin-bansal-did-not-get-license-to-form-a-bank-five-more-applications-were-also-rejected","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजर्व बैंक का फैसला: सचिन बंसल को नहीं मिला बैंक गठन के लिए लाइसेंस, पांच और आवेदन भी खारिज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रिजर्व बैंक का फैसला: सचिन बंसल को नहीं मिला बैंक गठन के लिए लाइसेंस, पांच और आवेदन भी खारिज
Tue, 17 May 2022 09:00 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 17 May 2022 09:00 PM IST
सार
केंद्रीय बैंक ने कहा कि इन आवेदनों की पड़ताल की प्रक्रिया निर्धारित मानदंडों के तहत पूरी कर ली गई है। इस दौरान यह पाया गया कि ये आवेदन बैंकों की स्थापना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी देने के लायक नहीं हैं।
विज्ञापन
Sachin Bansal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के गठन के लिए फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल की अगुवाई वाली चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लि. सहित कुल छह कंपनियों के आवेदनों को खारिज कर दिया है। इनमें लघु वित्त बैंकों की स्थापना से संबंधित आवेदन भी हैं। रिजर्व बैंक ने मंगलवार को बयान में कहा कि इन आवेदनों को उपयुक्त नहीं पाए जाने के बाद खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
केंद्रीय बैंक ने कहा कि इन आवेदनों की पड़ताल की प्रक्रिया निर्धारित मानदंडों के तहत पूरी कर ली गई है। इस दौरान यह पाया गया कि ये आवेदन बैंकों की स्थापना के लिए सैद्धांतिक मंजूरी देने के लायक नहीं हैं। बैंक श्रेणी में अनुपयुक्त पाए गए आवेदन यूएई एक्सचेंज एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, रिपेट्रिएट्स कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड, चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड और पंकज वैश्य व अन्य के थे। फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक सचिन बंसल ने सितंबर, 2019 में 739 करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धता के साथ चैतन्य में अधिक हिस्सेदारी खरीदी थी। बंसल चैतन्य के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हैं।
विज्ञापन
वहीं लघु वित्त बैंक श्रेणी में वीसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड और कालीकट सिटी सर्विस कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के आवेदन उपयुक्त नहीं मिले। आरबीआई को बैंक एवं लघु वित्त बैंक श्रेणी के तहत कुल 11 आवेदन मिले थे। इस तरह पांच आवेदन अभी भी लाइसेंस प्रक्रिया का हिस्सा बने हुए हैं। केंद्रीय बैंक ने कहा कि बाकी आवेदनों की अभी जांच की जा रही है। बचे हुए आवेदन लघु वित्त बैंकों की स्थापना से संबंधित हैं। वेस्ट एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, अखिल कुमार गुप्ता, द्वारा क्षेत्रीय ग्रामीण फाइनेंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, कॉस्मी फाइनेंशियल होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड और टेली सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने ये आवेदन किए हैं।
विज्ञापन