{"_id":"5c7ad644bdec22738005070e","slug":"reserve-bank-of-india-fined-four-banks-including-sbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजर्व बैंक ने एसबीआई समेत चार बैंकों पर लगाया जुर्माना ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रिजर्व बैंक ने एसबीआई समेत चार बैंकों पर लगाया जुर्माना
Sun, 03 Mar 2019 12:45 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को विभिन्न नियामकीय निर्देशों का पालन नहीं करने पर चार बैंकों पर कार्रवाई की है। आरबीआई ने यूनियन बैंक पर 3 करोड़, देना बैंक पर 2 करोड़ और एसबीआई व आईडीबीआई बैंक पर 1-1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। देना बैंक ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि रिजर्व बैंक ने 20 फरवरी 2018 को जारी निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर देना बैंक पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
एक अन्य जानकारी में एसबीआई, आईडीबीआई और यूनियन बैंक ने कहा कि आरबीआई स्विफ्ट से जुड़े परिचालन नियंत्रण को मजबूत बनाने और उसके समयबद्ध क्रियान्वयन पर जारी निर्देशों का पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। हालांकि आईडीबीआई बैंक ने कहा कि उसने अपने आंतरिक नियंत्रण तंत्र को मजबूत करने के लिए जरूरी सुधारात्मक कदम उठाए हैं ताकि इस तरह की चीजों की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन