{"_id":"645998e44b70a542480871f3","slug":"research-psychological-disorders-can-increase-symptoms-of-corona-for-a-long-time-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध : लंबे समय तक कोरोना के लक्षण बढ़ा सकते हैं मनोवैज्ञानिक विकार, चार सप्ताह तक खत्म नहीं हुए तो लॉन्ग कोविड","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शोध : लंबे समय तक कोरोना के लक्षण बढ़ा सकते हैं मनोवैज्ञानिक विकार, चार सप्ताह तक खत्म नहीं हुए तो लॉन्ग कोविड
Tue, 09 May 2023 06:20 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 09 May 2023 06:20 AM IST
सार
अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 766 रोगियों का सर्वेक्षण किया, जिनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के 30, 60 दिन और 90 दिन बाद भी कई मरीजों में लक्षण दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
लाॅन्ग कोविड का खतरा (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद भी लंबे समय तक लक्षण दिखने पर मरीज को याददाश्त सहित कई तरह की संज्ञानात्मक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि संक्रमण की चपेट में आने और एक समय बाद नेगेटिव होने के बाद भी अगर चार सप्ताह तक मरीज के लक्षण खत्म नहीं होते हैं तो उसे लॉन्ग कोविड माना जाता है।
विज्ञापन
ऐसे मरीजों को भूलने की आदत, मानसिक थकान जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनके लिए रोगी को तत्काल चिकित्सा परामर्श मिलना बहुत जरूरी है क्योंकि इस तरह के लक्षणों का असर लंबे समय बाद जोखिम के रूप में दिखाई देने लगता है।
विज्ञापन
36.1 फीसदी ने महसूस की गंभीर समस्या
अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 766 रोगियों का सर्वेक्षण किया, जिनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। अस्पताल से छुट्टी मिलने के 30, 60 दिन और 90 दिन बाद भी कई मरीजों में लक्षण दिखाई दे रहे थे। शोधकर्ताओं ने पाया कि सर्वेक्षण में शामिल रोगियों में से 276 (36.1 फीसदी) ने तीव्र बीमारी के दौरान या उसके बाद के हफ्तों में महसूस किया कि उन्हें संज्ञानात्मक कठिनाइयां हो रही थीं।
विज्ञापन