{"_id":"6338deb1c2a21b7a012eb193","slug":"research-pathogenic-gene-in-prostate-cancer-can-be-helpful-in-saving-patient-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"Research: प्रोस्टेट कैंसर में रोगकारक जीन मरीज की जान बचाने में बन सकता है मददगार, वैज्ञानिकों ने लगाया पता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Research: प्रोस्टेट कैंसर में रोगकारक जीन मरीज की जान बचाने में बन सकता है मददगार, वैज्ञानिकों ने लगाया पता
Sun, 02 Oct 2022 06:13 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च डेस्क, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 02 Oct 2022 06:13 AM IST
सार
सेल रिपोर्ट्स में प्रकाशित नतीजों में उल्लेख किया गया है कि किस तरह कैंसरकारी जीन प्रोस्टेट कैंसर में आनुवांशिक रूपांतरों के निर्माण को प्रभावित करता है और इससे रोग के वापस बिगड़ने व मरीज की हालत में सुधार के लिए नई दवाओं का अनुमान लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
प्रोस्टेट कैंसर (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैज्ञानिकों ने ताजा शोध में पता लगाया है कि प्रोस्टेट कैंसर में एक कैंसरकारी जीन महत्वपूर्ण आनुवंशिक रूपांतर को नियंत्रित करता है, जिससे मरीज की जान बचाने में मदद मिल सकती है। यह शोध क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में बाट्र्स कैंसर इंस्टीट्यूट (बीसीआई), इतालवी इंस्टीट्यूट फॉर जीनोमिक मेडिसिन और मिलान यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है।
विज्ञापन
सेल रिपोर्ट्स में प्रकाशित नतीजों में उल्लेख किया गया है कि किस तरह कैंसरकारी जीन प्रोस्टेट कैंसर में आनुवांशिक रूपांतरों के निर्माण को प्रभावित करता है और इससे रोग के वापस बिगड़ने व मरीज की हालत में सुधार के लिए नई दवाओं का अनुमान लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
एफओएक्सए1 की जिम्मेदारी
वैज्ञानिकों के मुताबिक, कैंसरकारी जीन एफओएक्सए1 प्रोस्टेट कैंसर में आनुवांशिक रूपांतरण (ऑल्टरनेटिव स्प्लिसिंग) का प्रमुख नियंत्रणकर्ता है और यह नए स्वरूपों पर लगाम लगाकर मरीजों के बचने के अवसर बढ़ा सकता हैं।
विज्ञापन
शोध के सह लेखक डॉ. प्रभाकर राजन ने कहा कि पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर आम है और यह रोग मौतों का बड़ा कारण है। प्रोस्टेट कैंसर में आनुवंशिक संरचना बहुत परिवर्तनशील होती है, जिससे मरीज का निदान और उपचार बहुत मुश्किल हो जाता है। इस आनुवांशिक भिन्नता के बारे में जानकारी बढ़ने के चलते इलाज में सुधार हो पाएगा।