सुशांत केस: संकट में संदीप सिंह, बॉलीवुड और ड्रग्स कनेक्शन की जांच के लिए कई शिकायतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के करीब ढाई महीने से ज्यादा हो गए। इस मामले में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। सीबीआई लगातार सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उसके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी सहित अन्य लोगों से पूछताछ जारी है। मामले की मुख्य आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी। आज भी रिया से पूछताछ जारी है।
इन सबके बीच इस मामले में संदीप सिंह का नाम अचानक से सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, संदीप खुद को सुशांत का करीबी दोस्त बताते हैं। मगर वो इस वक्त घेरे में आ गए हैं। बता दें कि संदीप सिंह ने कई साक्षात्कार में सुशांत के फिल्मी करियर और उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई बयान दिए हैं। खबरों के मुताबिक, सुशांत सिंह-ड्रग नेक्सस मामले में सीबीआई संदीप सिंह से पूछताछ कर सकती है।
सुशांत की मौत के मामले में संदीप सिंह इस वक्त बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि, मुझे संदीप सिंह के दोस्त और बीजेपी के बीच रिश्ते, बॉलीवुड और ड्रग्स के कनेक्शन की जांच के लिए कई शिकायतें मिली हैं। संदीप सिंह ने पीएम मोदी पर बायोपिक बनाई है। मैं इससे जुड़े निवेदन सीबीआई को जांच के लिए भेजूंगा।
I have received many requests & complaints to investigate the relationship between Sandeep Singh, who made PM Modi's biopic & BJP; regarding his connection with Bollywood & drugs. I will send these requests to CBI for investigation: Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh pic.twitter.com/DcQvLZypqV
— ANI (@ANI) August 29, 2020
वहीं, शनिवार को फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद चर्चा में आए संदीप सिंह को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने भाजपा पर हमला बोला था। सावंत ने आरोप लगाया है कि संदीप के भाजपा नेताओं के साथ गहरे संबंध हैं।
संदीप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मकथा पर आधारित फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' का निर्माण किया था और तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सिंह के साथ इस फिल्म के पोस्टर जारी किए थे।इससे पहले हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने संदीप के दुबई कनेक्शन की जानकारी ट्विटर अकाउंट पर दी थी। उन्होंने संदीप को एक संदिग्ध करार दिया था।