Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Request Mamta Didi to visit Maha Kumbh, see arrangements here: Assam CM Sarma News In Hindi

महाकुंभ 2025: ममता की टिप्पणी पर बवाल जारी, सीएम सरमा बोले- आएं और खुद देखें इंतजाम; सीएम योगी की सराहना भी की

Sat, 22 Feb 2025 01:31 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 22 Feb 2025 01:31 AM IST
सार

सीएम ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ 2025 को 'मृत्यु कुंभ' बताने पर विवाद जारी है। इसी बीच अब इस मामले में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि  मैं ममता दीदी से अनुरोध करता हूं कि वह महाकुंभ में आएं, यहां की व्यवस्थाओं को देखें और संगम में डुबकी लगाएं।

विज्ञापन
Request Mamta Didi to visit Maha Kumbh, see arrangements here: Assam CM Sarma News In Hindi
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा महाकुंभ को 'मृत्यु कुंभ' बताने की टिप्पणी पर सियासत में गर्माहट बढ़ती ही जा रही है। जहां अब इस विवाद में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार करते हुए सीएम ममता बनर्जी से महाकुंभ में आने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि वह प्रयागराज आकर धार्मिक समागम की व्यवस्थाओं को स्वयं देख सकती हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैं ममता दीदी से अनुरोध करता हूं कि वह महाकुंभ में आएं, यहां की व्यवस्थाओं को देखें और संगम में डुबकी लगाएं।

विज्ञापन


बता दें कि सीएम ममता बनर्जी ने बीते दिनों उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आयोजित महाकुंभ के प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा था कि यह आयोजन अब एक "मृत्यु कुंभ" बन गया है, क्योंकि भगदड़ जैसी घटनाओं में लोगों की जान जा रही है। इस टिप्पणी के बाद भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा और उनकी आलोचना की।

विज्ञापन

सरमा ने महाकुंभ की व्यवस्थाओं की सराहना की
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सनातन धर्म दुनिया का अतीत, वर्तमान और भविष्य है। सरमा ने उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें खुद महाकुंभ में शामिल होने का बहुत गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने अपने अनुभव को शेयर करते हुए लिखा कि आज त्रिवेणी संगम पर मेरे स्नान का अनुभव शब्दों में नहीं बयां किया जा सकता। यह सिर्फ नदियों का संगम नहीं है, बल्कि करोड़ों संतों की आस्था, आध्यात्मिकता और विरासत का संगम है। महाकुंभ मनुष्य को महादेव से जोड़ने वाला दिव्य सेतु है। सरमा ने यह भी कहा कि जब तक सूर्य और चंद्रमा रहेंगे, सनातन धर्म रहेगा।


शुभेंदु अधिकारी ने भी लगाई डुबकी
इसके अलावा, पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी शुक्रवार को संगम में डुबकी लगाई और अपने अनुभव को साझा किया। इस प्रकार, महाकुंभ पर ममता बनर्जी की आलोचना के बाद असम और भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया से यह विवाद और गहरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed