फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day parade to see 24,000 people permitted amid covid-19 omicron variant

Republic Day 2022: 26 जनवरी की परेड में शामिल हो सकेंगे 24 हजार लोग, इस बार भी नहीं होगा कोई विदेशी मेहमान

Sat, 15 Jan 2022 12:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Jan 2022 12:39 PM IST
सार

पिछले साल हुई गणतंत्र दिवस परेड में 25 हजार लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई थी। जबकि 2022 में कोरोना वायरस से पहले 1.25 लोगों की अनुमति थी। 

विज्ञापन
Republic Day parade to see 24,000 people permitted amid covid-19 omicron variant
गणतंत्र दिवस परेड - फोटो : Ravi Batra

विस्तार

कोरोना के नए वैरिंएट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच होने जा रही गणतंत्र दिवस परेड में इस बार 24 हजार लोग ही शामिल हो सकेंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने रक्षा सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है। वहीं पिछले साल गणतंत्र दिवस की परेड में 25 हजार लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई थी। जबकि, 2020 में कोरोना महामारी से पहले हुई परेड में 1.25 लोगों को शामिल होने की अनुमति थी। 

विज्ञापन


नहीं होगा कोई विदेशी मेहमान
गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में विदेशी मेहमानों को निमंत्रण देने की परंपरा है। हालांकि, इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए कोई विदेशी मेहमान इसमें शामिल नहीं होगा। पिछले साल हुई परेड में भी कोई विदेशी नेता शामिल नहीं हुआ था। सूत्रों ने बताया कि इस बार उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिज़ गणराज्य और ताजिकिस्तान के नेताओं को आमंत्रित करने की योजना थी। 
विज्ञापन


19 हजार लोगों को भेजा जाएगा निमंत्रण 
रक्षा सूत्रों का कहना है कि परेड में इस बार 24 हजार लोगों को शामिल होने की अनुमति है, जिसमें 19 हजार लोगों को निमंत्रण भेजा जाएगा। वहीं बाकी पांच हजार आम जनता होगी, जो टिकट खरीदकर परेड शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed