फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day Parade full dress final rehearsals Officer in the French Foreign Legion

Republic Day: परेड का फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल पूरा, फ्रांस के अधिकारी ने कहा- भारत आकर सम्मानित महसूस कर रहा

Tue, 23 Jan 2024 02:46 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 23 Jan 2024 02:46 PM IST
सार

फ्रांस की विदेश में अभियान चलाने वाली सेना के एक अधिकारी कैप्टन लोइक एलेक्जेंडर ने कहा कि वह भारत में आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यहां उनका अच्छे से स्वागत किया गया है। 

विज्ञापन
Republic Day Parade full dress final rehearsals Officer in the French Foreign Legion
गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल पूरा हो गया है। इस साल गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम महिलाओं पर केंद्रित है। पहली बार भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल होने वाली पांच महिला अधिकारियों में से चार इस साल गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा ले रही हैं। इसमें लेफ्टिनेंट दीप्ति राणा, अनिका सेवदा, आद्या झा और सीएच एनोनी शामिल हैं। 
विज्ञापन


भारत आकर सम्मानित महसूस कर रहें फ्रांस के अधिकारी
गणतंत्र दिवस परेड में इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अथिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को खास बनाने के लिए फ्रांसीसी सेना की एक टुकड़ी भी इसमें शामिल हो रही है। फ्रांस की विदेश में अभियान चलाने वाली सेना के एक अधिकारी कैप्टन लोइक एलेक्जेंडर ने कहा, 'हम यहां भारत में आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। यहां हमारा बहुत अच्छे से स्वागत किया गया है। मैं सभी सेवाओं का धन्यवाद करता हूं।'
विज्ञापन


बता दें कि परेड में फ्रांसीसी वायु सेना की राफेल लड़ाकू विमान और मल्टीरोल टैंकर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का भी प्रदर्शन किया जाएगा। बता दें कि इस साल गणतंत्र दिवस के परेड में मेड इन इंडिया हथियार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परेड में 51 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे 
गणतंत्र दिवस के इस परेड में भारतीय वायु सेना के कुल 51 एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे जिसमें 29 लड़ाकू विमान, आठ परिवहन विमान और 13 हेलीकॉप्टर शामिल रहेंगे। इन सभी एयरक्राफ्ट को छह अलग-अलग बेस से संचालित किया जाएगा। महिला फाइटर पायलटों को भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया गया है। इस परेड में 48 महिला अग्निवीर भी हिस्सा ले रहीं है।


परेड के दौरान स्वदेशी हथियार जैसे एलसीएच प्रचंड हेलीकॉप्टर, पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर और एंटी टैंक मिसाइल नाग का प्रदर्शन किया जाएगा। मेड इन इंडिया हथियारों में टी-90 टैंक, बीएमपी-2 इंफेंट्री कॉम्बैट वाहन, ड्रोन जैमर्स, एडवांस्ड सर्वत्र ब्रिज, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और मल्टी फंक्शन रडार आदि का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed