{"_id":"61ebda464f2da84fe71da790","slug":"republic-day-parade-2022-navy-tableau-to-depict-1946-uprising-woman-officer-to-lead-marching-contingent","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस परेड: नौसेना की झांकी में दिखेंगी 1946 के नौसेनिक विद्रोह की झलकियां, महिला अधिकारी करेगी मार्चिंग दल का नेतृत्व","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गणतंत्र दिवस परेड: नौसेना की झांकी में दिखेंगी 1946 के नौसेनिक विद्रोह की झलकियां, महिला अधिकारी करेगी मार्चिंग दल का नेतृत्व
Sat, 22 Jan 2022 03:49 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 22 Jan 2022 03:49 PM IST
सार
इस साल गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय नौसेना की झांकी में 1946 के नौसैनिक विद्रोह को प्रदर्शित किया जाएगा। पढ़िए क्या है नौसेना की तैयारी...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Captain Naveen S Singhal Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में होने वाली परेड की तैयारियों जोरों पर हैं। इस बार भारतीय नौसेना की झांकी में 1946 के नौसेना विद्रोह को दर्शाया जाएगा जिसने देश के स्वतंत्रता संग्राम में बड़ा योगदान दिया था। इसके मार्चिंग दल का नेतृत्व एक महिला अधिकारी करेगी। झांकी में नौसेना की थीम 'युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय और एकजुट' का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में नौसेना की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि नौसैनिक दल में 96 पुरुष, तीन प्लाटून कमांडर और एक आकस्मिक कमांडर शामिल हैं। इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर आंचल शर्मा करेंगी। बयान के अनुसार जून 2016 में नौसेना में शामिल हुईं लेफ्टिनेंट कमांडर शर्मा भारतीय नौसेना एयर स्क्वाड्रन (आईएनएएस) 314 में पर्यवेक्षक अधिकारी के तौर पर नियुक्त हैं।
विज्ञापन
आंचल शर्मा ने नौसेना के मार्चिंग दल का नेतृत्व करने के लिए चयनित किए जाने को लेकर कहा कि यह वास्तव में सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि दल का उत्साह और ऊर्जा अद्वितीय है। बयान में आगे कहा गया, हमारा देश स्वतंत्रता के 75 वर्ष को 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप में मना रहा है, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नौसेना के योगदान का झांकी में विशेष पूर से उल्लेख किया जाएगा।
विज्ञापन
'मेक इन इंडिया' का भी होगा झांकी में उल्लेख
लेफ्टिनेंट मयंक भागौर ने इसे लेकर कहा कि झांकी का अग्रिम हिस्सा 1946 के नौसैनिक विद्रोह को प्रदर्शित करेगा, यह ऐसी घटना थी जिसने भारत के आजादी के लिए संघर्ष में योगदान दिया था। झांकी का पिछला हिस्सा भारतीय नौसेना की 'मेक इन इंडिया' के तहत शुरू की गई पहलों का प्रदर्शन करेगा। वहीं, मध्य में हल्के युद्धक विमानों के साथ स्वदेशी विमान वाहक पोत विक्रम का मॉडल होगा।
बयान में कहा गया कि परेड में इसके 72 व्यक्तियों के बैंड की अगुवाई मास्टर चीफ पेटी ऑफिसर म्यूजिशियन और ऑनरेबल सब लेफ्टिनेंट विन्सेंट जॉनसन करेंगे। जॉनसन 18वीं बार गणतंत्र दिवस परेड में शिरकत करेंगे। वह ड्रम मेजर के तौर पर नौसेना के बैंट का नेतृत्व करेंगे।