फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi, Punjab and Haryana warned of Pak plot to disrupt farmer tractor rally on Republic day

किसान रैली में हिंसा की पाकिस्तानी साजिश, छह दिन में बने 308 ट्विटर हैंडल

Mon, 25 Jan 2021 06:55 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 25 Jan 2021 06:55 AM IST
विज्ञापन
Delhi, Punjab and Haryana warned of Pak plot to disrupt farmer tractor rally on Republic day
farmers tractor rally - फोटो : amar ujala

गणतंत्र दिवस पर किसानों को ट्रैक्टर रैली के लिए दिल्ली पुलिस ने रविवार को तीन रूटों की आधिकारिक मंजूरी दे दी। राजपथ की मुख्य परेड खत्म होने के बाद टीकरी, सिंघु और गाजीपुर सीमा से ट्रैक्टरों को दिल्ली में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान में 6 दिन में बने 308 ट्विटर हैंडल के आधार पर पुलिस का दावा
इस बीच पुलिस का दावा है कि रैली में गड़बड़ी फैलाने के लिए पाकिस्तान साजिश कर रहा है। इसके लिए पाकिस्तान में 13 से 18 जनवरी के बीच 308 ट्विटर हैंडल बने हैं।दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर इंटेलिजेंस दीपेंद्र पाठक ने रविवार को किसानों के साथ रैली का रूट मैप तय किया। उन्होंने कहा रैली का शांतिपूर्ण संचालन बड़ी चुनौती है। इसके लिए दिल्ली के साथ यूपी और हरियाणा पुलिस पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करेगी, किसान संगठनों को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


टीकरी व सिंघु सीमा से 62 किलोमीटर के रूट से किसान दिल्ली में 10 किलोमीटर दाखिल होंगे। इसके बाद संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, बवाना, कंझावला, कुतुबगढ़ होते हुए औचंदी सीमा पहुंचेंगे, फिर हरियाणा में दाखिल होंगे और वापस सिंघु सीमा जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन






ट्रैक्टर मार्च के ये तीन मार्ग
टीकरी सीमा से किसान नांगलोई जाएंगे। वहां से बपरोला होते हुए नजफगढ़ रोड और झरोदा सीमा से रोहतक बाइपास (बहादुरगढ़) पहुंचेंगे। वहां से असोदा के रास्ते ट्रैक्टर वापसी टीकरी पहुंचेंगे। गाजीपुर सीमा से रैली 46 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। पहले अप्सरा सीमा, फिर हापुड़ रोड होते हुए आईएमएस कॉलेज में लाल कुआं होते हुए वापस गाजीपुर सीमा पर पहुंचेंगे। वहां चिल्ला सीमा पर बैठे किसान ट्रैक्टर लेकर गाजीपुर जाएंगे और रैली में शामिल होंगे।

बिना ट्राली के ही ट्रैक्टर लाएं किसान
किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा कि 'पुलिस से रैली की आधिकारिक मंजूरी मिल गई है। हम पूरी तरह शांतिपूर्ण रैली निकालेंगे। मैं सभी किसान भाइयों से अनुरोध करता हूं कि रैली के लिए बिना ट्रॉली के ट्रैक्टर ही दिल्ली के अंदर लेकर चलें। 


मुंबई में आज रैली, हजारों किसान पहुंचे 
महाराष्ट्र में कृषि कानून के खिलाफ सोमवार को रैली आयोजित की गई है। मुंबई में रैली में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग शहरों से हजारों किसान रविवार को ही पहुंच गए। ऑल इंडिया किसान सभा की महाराष्ट्र इकाई ने बताया, सिर्फ नासिक से 15 हजार किसान मुंबई पहुंचे हैं।

कोई अदृश्य ताकत है, जो नहीं चाहती हल: तोमर
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक साक्षात्कार में कहा कि यह दुखद है कि किसान कृषि कानूनों को रद्द कराने पर अड़े हैं और इनके फायदों पर चर्चा भी नहीं करते। कोई अदृश्य ताकत है जो चाहती है कि ये मसला हल न हो क्योंकि बातचीत के अगले ही दिन किसानों के सुर बदल जाते हैं। हालांकि उन्होंने इन ताकतों के बारे में पूछे जाने पर कुछ नहीं बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed