फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Republic Day 2021 : Google made a special doodle on Gantantra Diwas

Republic Day 2021: गूगल ने बनाया गणतंत्र दिवस पर खास डूडल, दिखी भारतीय संस्कृति और विरासत की झलक

Tue, 26 Jan 2021 08:45 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 26 Jan 2021 08:45 AM IST
विज्ञापन
Republic Day 2021 : Google made a special doodle on Gantantra Diwas
गणतंत्र दिवस - फोटो : Social Media

देश पूरे उमंग और उत्साह के साथ आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी को पूरी दुनिया भारत की सांस्कृतिक विरासत, सैन्य ताकत और विकास की झलक देखती है, जो हर एक भारतीय के लिए गौरवान्वित करने वाली बात होती है। कोरोना संकट के बीच इस बार का गणतंत्र दिवस कई मायनों में बेहद खास है। एक खास बात यह है कि इस गणतंत्र दिवस को खास बनाते हुए गूगल ने भी अपना डूडल देशभक्ति के इस जश्न को समर्पित किया है। गूगल ने गणतंत्र दिवस पर खास डूडल बनाकर भारतवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन


 गूगल ने भारत के 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपना खास डूडल बनाया है, जिसमें पूरे भारत की संस्कृति और विरासत की खास झलक दिखाई दे रही है। डूडल में विकास की ओर अग्रसर भारत दिखाई दे रहा है। गूगल के होम पेज पर क्लिक करते ही आपको डूडल नजर आएगा। गूगल ने अपने डूडल में भारत के विभिन्न राज्यों की सांस्कृति को दिखाने की कोशिश की है। 
विज्ञापन


गणतंत्र के दिवस के बारे में सारी जानकारी यहां 
गूगल के इस खास डूडल पर क्लिक करते ही नया गूगल पेज खुल रहा है। यह पेज पूरी तरह से भारत के गणतंत्र दिवस पर आधारित है। इसमें गणतंत्र दिवस से संबंधित फोटो, खबरें, जानकारी समेत अन्य सामग्री है। यहां लोग गणतंत्र दिवस से संबंधित जानकारी आसानी से पढ़ और फोटो देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार राजपथ नहीं, यहां हुआ था गणतंत्र दिवस का जश्न

बता दें कि देश में पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, 1950 को मनाया गया था। खास बात यह थी कि इस जश्न का आयोजन राजपथ पर नहीं हुआ था। आपको जानकर हैरानी पहला गणतंत्र दिवस इर्विन स्टेडियम (आज का नेशनल स्टेडियम) में मनाया गया था। देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने यहां आकर तिरंगा झंडा फहराया और करीब तीन हजार जवानों की सलामी दी। इसके बाद 26 जनवरी की परेड का समारोह स्थल समय-समय पर बदलता रहा। साल 1955 में पहली बार गणतंत्र दिवस का जश्न राजपथ पर मनाया गया, जिसके बाद से आज तक नियमित रूप से हर साल यह जश्न यहीं मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed