फिर चर्चा में पीएम मोदी की पगड़ी, हर साल बदले रंग, इस बार भगवा में आए नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर साफा बांधने की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए इस बार गणतंत्र दिवस पर केसरिया रंग का ‘बंधेज’ का साफा बांधा। पारंपरिक कुर्ता पजामा और जैकेट पहने प्रधानमंत्री ने इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति के बजाय नव निर्मित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पहली बार शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री के परिधान में खास तौर पर उनके साफे की काफी चर्चा होती है। आइए जानते हैं कि साल दर साल किस तरह पीएम मोदी का साफा बदला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस 2017 पर गुलाबी रंग का साफा पहना था। इस साफे पर सिल्वर कलर की क्रॉस लाइनें थीं। सफेद कुर्ता और उसके ऊपर सफेद बिंदी वाली काली जैकेट ने प्रधानमंत्री को एक नया रूप दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में धारीदार पट्टियों वाला साफा बांधा था जिनमें से कुछ का रंग लाल और गहरा हरा था। इस साफे में कई रंग थे। इस साफे के साथ पीएम मोदी ने काले रंग का सूट पहना था। 66वें गणतंत्र दिवस समारोह में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी शामिल हुए थे।