{"_id":"5e2d13f28ebc3e4b455fb3b2","slug":"republic-day-2020-itbp-personnel-wave-national-flag-height-of-17-000-feet-in-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस 2020: माइनस 20 डिग्री तापमान और 17,000 फीट की ऊंचाई पर जवानों ने लहराया तिरंगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गणतंत्र दिवस 2020: माइनस 20 डिग्री तापमान और 17,000 फीट की ऊंचाई पर जवानों ने लहराया तिरंगा
Sun, 26 Jan 2020 10:02 AM IST
अनवर अंसारी
एएनआई, लेह
एएनआई, लेह
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 26 Jan 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
र भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने फहराया तिरंगा
- फोटो : ANI
देशभर में लोग आज 71वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मना रहे हैं। दिल्ली स्थित राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में पूरा विश्व यहां भारत की सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखेगा। वहीं, इस शुभ अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने हाड कंपा देने वाले तापमान में तिरंगा फहराया। साथ ही भारत माता के जय के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आईटीबीपी के जवानों ने लद्दाख में माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान और 17000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। इन हिमवीरों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे भी लगाए।
विज्ञापन
#WATCH Indo-Tibetan Border Police (ITBP) personnel with the national flag celebrating Republic Day at 17000 feet in snow today. The temperature in Ladakh at present is minus 20 degrees Celsius. 'Himveers' chanting 'Bharat Mata Ki Jai' and 'Vande Mataram'. pic.twitter.com/ANCe8txnFI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 26, 2020
वहीं, दिल्ली स्थित राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आगाज हो चुका है। सारी दुनिया आज भारत की सैन्य ताकत और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देख रही है। 71वें गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो हैं।