{"_id":"5bb1baf3867a554efb61a0ac","slug":"representatives-of-many-countries-came-to-attend-mahatma-gandhi-international-sanitation-convention","type":"story","status":"publish","title_hn":"महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे कई देशों के प्रतिनिधि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे कई देशों के प्रतिनिधि
भाषा, अहमदाबाद
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को गुजरात के साबरकांठा जिले के पंसारी आदर्श गांव का दौरा किया और वहां चल रहे सफाई एवं ग्रामीण विकास कार्यों का मुआयना किया। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि 60 देशों के प्रतिनिधिमंडल ने गांधी आश्रम और दांडी कुटीर का भी दौरा किया और महात्मा मंदिर में राज्यपाल ओपी कोहली द्वारा आयोजित भोज में भी शामिल हुए।
विज्ञापन
138 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री सुखरोब खोलमुरादोव सहित भूटान, बोलीविया, कंबोडिया, इथोपिया, चाड, केन्या, घाना, मोरक्को, दक्षिण सूडान, श्रीलंका, जॉर्डन, सिंगापुर, वियतनाम के मंत्री शामिल हैं।
विज्ञापन
वे दिल्ली में चल रहे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए हैं। इस समारोह का समापन दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर होगा। पंसारी गांव में सदस्यों ने जन स्वास्थ्य केन्द्रों एवं स्कूल का दौरा किया और वहां शौचालयों के निर्माण का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञप्ति में बताया गया कि उन लोगों ने गांधीनगर के दांडी कुटीर में ‘गांधी टू महात्मा’ डिजिटल प्रदर्शनी भी देखी।