{"_id":"5acaf2f34f1c1bc76b8b47c1","slug":"report-says-only-6-airports-has-bomb-refused-equipment-out-of-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के सिर्फ 6 हवाई अड्डों पर ही उपलब्ध हैं बम डिफ्यूज करने के उपकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश के सिर्फ 6 हवाई अड्डों पर ही उपलब्ध हैं बम डिफ्यूज करने के उपकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट पर यात्रियों की सिक्योरिटी को लेकर बड़ी चूक सामने आई है। एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक 59 में से महज 6 एयरपोर्ट ऐसे हैं जहां बम को निष्क्रिय करने के पूरे साधन उपलब्ध हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक ये 6 एयरपोर्ट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, कोच्चि और हैदराबाद हैं। इनमें से कोलकाता और चेन्नई एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की देख रेख में हैं, लेकिन बाकी सभी प्राइवेट कंपनियों के हाथों में हैं।
विज्ञापन
इस चूक ने एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, देश के 98 एयरपोर्ट्स में सें 59 पर सीआईएसएफ तैनात हैं और वह 6 एयरपोर्ट्स पर बम को निष्क्रिय करने के काबिल है। बताया जा रहा है कि बम निष्क्रिय करने के लिए करीब 28 उपकरणों की जरूरत होती हैं।
विज्ञापन
एक पुर्जे के बिना बाकी 27 बेकार
सीआईएसएफ के अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी कि अगर एक भी उपकरण मौजूद नहीं है तो कोई भी उपकरण इस्तेमाल के लायक नहीं होता है। बंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड बंगलुरू एयरपोर्ट की देख रेख कर रही हैं। कंपनी ने बचे हुए 4 उपकरणों के लिए कई बार मांग भी की और ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही ये उपकरण मुहैया कराए जाएंगे।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के अधिकारी ने बताया कि इन 59 एयरपोर्ट्स के लिए हमें 1652 उपकरण चाहिए, लेकिन फिलहाल 423 ही उपलब्ध हैं। एएआई ने कहा कि उनकी सीआईएसएफ से इस संदर्भ में बातचीत चल रही हैं और कहा कि सितंबर 2018 तक 18 एयरपोर्ट्स पर उपकरण उपलब्ध किए जाएंगे।