फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   report says more criminal leaders in jdu-bjp govt in bihar than opposition

रिपोर्ट: बिहार की JDU-BJP सरकार में महागठबंधन से ज्यादा हैं दागी नेता

Wed, 02 Aug 2017 03:04 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 02 Aug 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
report says more criminal leaders in jdu-bjp govt in bihar than opposition
JDU-BJP

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही तेजस्वी यादव पर लगे आरोपों को लेकर इस्तीफा देने की बात कर रहें हों मगर नया मंत्रिमंडल उनके इस फैसले का साथ देता नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार, बिहार की नई सरकार में तीन चौथाई से अधिक मंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण यह बात है कि नीतीश ने जिन्हें भ्रष्टाचारी कहकर अपना दामन छुड़ा लिया उस महागठबंधन के मंत्रिमंडल में यह संख्या कम थी।
विज्ञापन



एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान जदयू-भाजपा गठबंधन वाली सरकार में बनाए गए 29 मंत्रियों में से 22 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई बिहार सरकार में अपराधी नेता

report says more criminal leaders in jdu-bjp govt in bihar than opposition
nitish kumar
वहीं महा गठबंधन की सरकार में 28 मंत्री थे जिनमें से 19 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे। बिहार चुनाव निगरानी और एडीआर ने इस रिपोर्ट को मुख्यमंत्री सहित 29 मंत्रियों द्वारा जमा किए गए हलफनामों के विश्लेषण से तैयार किया है।

इसमें कहा गया है कि जिन 2 मंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होने की बात स्वीकार की है उनमें से नौ मंत्रियों ने स्वयं यह बात स्वीकार की है कि उनके खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं।

शिक्षा के मामले में जहां नौ मंत्रियों ने घोषित किया है कि उन्होंने कक्षा 8 से कक्षा 12 तक की पढ़ाई की है वहीं 18 मंत्री स्नातक या उससे उच्च शिक्षाप्राप्त हैं। महिला मंत्रियों की तुलना करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि जहां पिछली सरकार के मंत्रालय में महिला मंत्रियों की संख्या दो थी वहीं इस बार एक ही महिला मंत्री हैं।

हालांकि नीतीश कुमार के मंत्रालय में करोड़पति मंत्रियों की संख्या में मामूली कमी देखने को मिली जो कि 22 से 21 हो गई है। वहीं 29 मंत्रियों की औसत संपत्ति 2.46 करोड़ रुपये है।

बता दें कि हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस और राजद के साथ वाले महा गठबंधन से अलग होकर इस्तीफा दे दिया था। इसके कुछ ही घंटों बाद उन्होंने मुख्य विपक्षी भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed