फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   report on world water day about india

7.6 करोड़ भारतीय पीते हैं गंदा पानी

Wed, 23 Mar 2016 04:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Mar 2016 04:26 AM IST
सार

  • विश्व जल दिवस पर संस्था ने जारी की रिपोर्ट
  • प्रमुख 10 देशों की सूची भारत नंबर एक पर
  • बांग्लादेश का आठवां और पाकिस्तान का 10वां स्थान

विज्ञापन
report on world water day about india
- फोटो : Getty Images

विस्तार

दुनिया भर के देशों की तुलना में भारत के सबसे ज्यादा लोगों तक साफ-सुथरा पानी नहीं पहुंचता। करीब 7.6 करोड़ भारतीय गंदा पानी पी रहे हैं। इसके बाद चीन का नंबर आता है। प्रमुख 10 देशों की सूची में बांग्लादेश का आठवां और पाकिस्तान का 10वां स्थान है। इसका खुलासा वॉटर एड नामक संस्था की रिपोर्ट में हुआ।

विज्ञापन


विश्व जल दिवस के मौके पर मंगलवार को इसे महिला प्रेस क्लब में जारी किया गया। इस मौके पर यूनीसेफ इंडिया, इंडिया वास फोरम के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। रिपोर्ट बताती है कि इसकी बड़ी वजह स्वच्छ पेयजल का सरकारों की प्राथमिकता सूची में शामिल न होना है। वहीं, ज्यादातर देशों में जल प्रबंधन का कारगर ढांचा भी नहीं है।
विज्ञापन


इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में पाइप लाइन बिछाने की ठोस योजना नहीं है। इसका मिलाजुला असर खत्म होते प्राकृतिक जल स्रोतों पर आम लोगों की निर्भरता के तौर पर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 सालों में कुछ देशों में हुआ सुधार

report on world water day about india
रिपोर्ट के मुताबिक, आबादी की तुलना में सबसे बुरी हालत पापुआ न्यूगिनी है। करीब 60 फीसदी लोग स्वच्छ पानी नहीं पाते। वहीं, दुनिया भर में भारत के सबसे ज्यादा लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं मिलता। रिपोर्ट का मानना है कि कुप्रबंधन से भारत की हालत बदतर हुई है। मसलन, करीब 85 फीसदी पेयजल प्राकृतिक जल स्रोतों से मिलता है, लेकिन देश भर में भूजल का स्तर 56 फीसदी तक नीचे गिरा है। इससे कई इलाकों में हैंडपंप सूख रहे हैं।

वॉटर एड इंडिया के प्रोग्राम डायरेक्टर अवनीश कुमार के मुताबिक, देश की बढ़ती आबादी के बीच साफ-सुथरा पेयजल मुहैया कराना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। दुनिया भर में करीब 65 करोड़ लोगों को अभी भी स्वच्छ पेयजल नहीं मिलता।

रिपोर्ट बीस ऐसे देशों का भी जिक्र करती है, जहां पिछले 15 सालों में पेयजल की सप्लाई में सुधार हुआ है। इस मामले में सबसे ऊपर कोलंबिया है। इस बीच यहां की सरकार ने करीब 33 फीसदी ज्यादा लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया। खास बात यह है कि इस सूची में भूटान, श्रीलंका, अफगानिस्तान आदि देश भी शामिल हैं। भूटान की पूरी आबादी को स्वच्छ पेयजल मिलता है, जबकि श्रीलंका में यह आंकड़ा 95 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed