फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Replica of Rafael, out of the Air Chief's home, Towards mouth Congress headquarters

वायुसेना प्रमुख के घर के बाहर लगी राफेल की प्रतिकृति, मुंह कांग्रेस मुख्यालय की ओर    

Sat, 01 Jun 2019 05:50 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 01 Jun 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
Replica of Rafael, out of the Air Chief's home, Towards mouth Congress headquarters

वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ के घर के बाहर फ्रांस से मिलने वाले राफेल लड़ाकू विमान की प्रतिकृति (रेप्लिका) लगाई गई है। धनोआ का सरकारी आवास 24 अकबर रोड पर कांग्रेस मुख्यालय के ठीक सामने है। राफेल प्रतिकृति का मुंह कांग्रेस मुख्यालय की ओर है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इसे कांग्रेस को ट्रोल किया जाना बताया जा रहा है। दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी पार्टी मोदी सरकार पर 36 राफेल विमानों की खरीद में घोटाले का आरोप लगाते रहे हैं। 
विज्ञापन


वायुसेना प्रमुख के घर के बाहर इससे पहले सुखोई विमान का मॉडल था जिसे कुछ महीने पहले ही हटाया गया था। पहले राफेल विमान को वायुसेना के ‘गोल्डन एरो’ 17 स्क्वॉड्रन में शामिल किया जाएगा। इस यूनिट का नेतृत्व 1999 में करगिल युद्ध के दौरान वायुसेना प्रमुख धनोआ ने ही किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस यूनिट को पंजाब के बठिंडा से हरियाणा के अंबाला में स्थानांतरित कर दिया गया है। राफेल विमानों की पहली खेप सितंबर 2019 में वायुसेना को मिलेगी। इसमें चार लड़ाकू विमान शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed